1. हिन्दी समाचार
  2. IPL
  3. केकेआर ने सूर्यकुमार यादव को दिया तगड़ा ऑफर, मुंबई इंडियंस की बढ़ी टेंशन!

केकेआर ने सूर्यकुमार यादव को दिया तगड़ा ऑफर, मुंबई इंडियंस की बढ़ी टेंशन!

Suryakumar Yadav News : आईपीएल 2025 के लिए मेगा ऑक्शन से पहले फ्रेंचाइजी टीमें रणनीति तैयार करने लगी हैं। यह रणनीति अगले सीजन में ट्रॉफी जीतने के लिए नहीं, बल्कि विरोधी टीमों के स्टार खिलाड़ियों अपने खेमे में शामिल करने की है। इसी बीच खबरें सामने आ रही हैं कि कोलकाता नाइट राइडर्स ने भारत की टी20 टीम के मौजूद कप्तान सूर्यकुमार यादव पर गत चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स ने डोरे डालने शुरू कर दिये हैं।

By Abhimanyu 
Updated Date

Suryakumar Yadav News : आईपीएल 2025 के लिए मेगा ऑक्शन से पहले फ्रेंचाइजी टीमें रणनीति तैयार करने लगी हैं। यह रणनीति अगले सीजन में ट्रॉफी जीतने के लिए नहीं, बल्कि विरोधी टीमों के स्टार खिलाड़ियों अपने खेमे में शामिल करने की है। इसी बीच खबरें सामने आ रही हैं कि कोलकाता नाइट राइडर्स ने भारत की टी20 टीम के मौजूद कप्तान सूर्यकुमार यादव पर गत चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स ने डोरे डालने शुरू कर दिये हैं।

पढ़ें :- अब किसे चुनेंगी काव्या मारन? IPL 2027 से ट्रेविस हेड और पैट कमिंस बाहर, इस धुरंधर पर होगी SRH की नजर

ताजा मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को कप्तानी का अनऑफिशियल ऑफर दिया गया है। माना जा रहा है कि सूर्या के केकेआर के साथ जुड़ने से टीम में एक्स फैक्टर आएगा। एक बड़ी वजह यह भी है कि वह हार्दिक पांड्या को पीछे छोड़ते हुए भारत की टी20 टीम के कप्तान बनें हैं। हालांकि, सूर्या को केकेआर का कप्तान बनाए जाने से श्रेयस अय्यर के फैंस को निराशा होंगी, क्योंकि उनकी ही अगुवाई में टीम ने आईपीएल 2024 का खिताब जीता था।

रिपोर्ट में दावा यह भी किया जा रहा है कि अगर सूर्या केकेआर का ऑफर एक्सेप्ट करते हैं तो उन्हें केकेआर एमआई से ट्रेड कर सकता है। वहीं, सूर्या को टीम श्रेयस अय्यर के साथ उन्हें ट्रेड कर सकती हैं। अगर ऐसा होता है तो यह हैरान कर देने वाला फैसला होगा। वहीं, सूर्या का जाना मुंबई इंडियंस के लिए एक बड़ा झटका हो सकता है।

गौरतलब है कि रोहित शर्मा के बाद मुंबई इंडियंस के अगले कप्तान के रूप में सूर्यकुमार यादव और जसप्रीत बुमराह देखा जा रहा था, लेकिन टीम ने हार्दिक को यह जिम्मेदारी सौंप फैंस और खिलाड़ियों दोनों का दिल तोड़ा है। वहीं, हार्दिक को कप्तान बनाए जाने के कारण मुंबई इंडियंस का खेमा दो टीमों में बट चुका है। इसका असर पिछले सीजन देखने को भी मिला।

रोहित शर्मा के लिए बड़ी बोली लगाने को तैयार दो टीमें

पढ़ें :- IPL 2027 Retention : महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल 2027 में खेलेंगे या लेंगे संन्यास, CSK के ताजा वीड‍ियो से छ‍िड़ी बहस

खबर यह भी है कि रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस का साथ छोड़ सकते हैं अगर ऐसा होता है तो दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जाएंट्स रोहित पर बड़ा दांव लगाने के लिए तैयार हैं। अगले सीजन में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी ऋषभ पंत से छीनी जा सकती है, जबकि लखनऊ की टीम से केएल राहुल की विदाई लगभग तय है। यानी दोनों ही टीमों को कप्तान की जरूरत है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...