1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Lok Sabha Result: अमेठी में मिली जीत के बाद सोनिया-राहुल और प्रियंका गांधी से मिले केएल शर्मा

Lok Sabha Result: अमेठी में मिली जीत के बाद सोनिया-राहुल और प्रियंका गांधी से मिले केएल शर्मा

लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे आ चुके हैं। इसमें एनडीए गठबंधन एक बार फिर से सरकार बनाने जा रहा है, जबकि इंडिया गठबंधन ने भी कांटे की टक्कर दी है। इंडिया गठबंधन को उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा फायदा मिला है। यहां पर अकेले ही समाजवादी पार्टी 37 सीटों पर जीत दर्ज की है, जबकि कांग्रेस ने छह सीटों पर जीत दर्ज की है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Lok Sabha Result: लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे आ चुके हैं। इसमें एनडीए गठबंधन एक बार फिर से सरकार बनाने जा रहा है, जबकि इंडिया गठबंधन ने भी कांटे की टक्कर दी है। इंडिया गठबंधन को उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा फायदा मिला है। यहां पर अकेले ही समाजवादी पार्टी 37 सीटों पर जीत दर्ज की है, जबकि कांग्रेस ने छह सीटों पर जीत दर्ज की है। इसके साथ ही कांग्रेस ने अमेठी में जीत दर्ज की है। यहां पर केएल शर्मा ने स्मृति ईरानी को हरा दिया है।

पढ़ें :- पेट्रोल 7 रुपये और डीजल 25 रुपये का कीमतों में हुआ इजाफा, इस पेट्रोलियम कंपनी ने 1 अप्रैल से बढ़ाए दाम

पढ़ें :- अवध ओझा का सनसनीखेज दावा, बोले- देश में जिस दिन खाना बंद हो जाएगा उस दिन होगी क्रांति, भूखा आदमी मरने से पहले मारेगा

अमेठी में बड़ी जीत के बाद केएल शर्मा ने सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से मुलाकात की है। इस मुलाकात की तस्वीर भी सोशल मीडिया पर सामने आयी है। दरअसल, अमेठी में मिली कांग्रेस की ये जीत काफी बड़ी है। पिछले 2019 के चुनाव में स्मृति ईरानी ने अमेठी से राहुल गांधी को हरा दिया था। वहीं, अब कांग्रेस ने इस सीट पर स्मृति ईरानी को हराकर फिर से कब्जा कर लिया है।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...