HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Hardik Patel: भाजपा में शामिल होने की अटकलों पर जानिए क्या बोले हार्दिक पटेल?

Hardik Patel: भाजपा में शामिल होने की अटकलों पर जानिए क्या बोले हार्दिक पटेल?

गुजरात विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस (Congress) को बड़ा झटका लगा है। हार्दिक पटेल (Hardik Patel) ने बुधवार को कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया। कांग्रेस से इस्तीफा देने के साथ ही उन्होंने कई गंभीर आरोप लगाए थे। इसके साथ ही भाजपा सरकार (BJP government) की कई नीतियों की जमकर तारीफ की थी।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। गुजरात विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस (Congress) को बड़ा झटका लगा है। हार्दिक पटेल (Hardik Patel) ने बुधवार को कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया। कांग्रेस से इस्तीफा देने के साथ ही उन्होंने कई गंभीर आरोप लगाए थे। इसके साथ ही भाजपा सरकार (BJP government) की कई नीतियों की जमकर तारीफ की थी। इस्तीफे के पत्र में उन्होंने श्रीराम जन्मभूमि, अनुच्छेद 370, सीएए—एनआरसी, जीएसटी, जैसे कई मुद्दों की भी बात की।

पढ़ें :- UP Police Constable Final Result 2025 : यूपी पुलिस कांस्टेबल के 60244 पदों पर भर्तियों का फाइनल रिजल्ट घोषित, देखें लिस्ट

इसके बाद से ही अटकलें लगाई जा रहीं थीं कि हार्दिक पटेल (Hardik Patel)  जल्द ही भाजपा का दामन थान लेंगे। हालांकि, कुछ राजनीतिज्ञ विशेषज्ञ उन्हें आम आदमी पार्टी में जाने की बात कह रहे हैं। वहीं, अब हार्दिक पटेल (Hardik Patel)  ने इस पर खुद ही जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि वो भाजपा (BJP)  में शामिल नहीं हुए हैं और न ही इस पर कोई फैसला लिए हैं।

इसके साथ ही उन्होंने अहमदाबाद में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि, गुजरात में फिर चाहे वो पाटीदार हों या फिर किसी और समुदाय के लोग हों, कांग्रेस (Congress) में वो मुश्किलों का सामना ही करेंगे। कांग्रेस में रहते हुए बड़े नेता आपको बदनाम करने की कोशिश करते हैं और यही उनकी रणनीति है। गौरतलब है कि, बुधवार को हार्दिक पटेल (Hardik Patel) ने एक पत्र लिखकर कांग्रेस से इस्तीफा देने का ऐलान किया था।

 

पढ़ें :- हमने खेल को बचाने के लिए संघर्ष किया , लेकिन सरकार ने फिर से खेल को बृजभूषण के हवाले कर दिया : विनेश फोगाट
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...