यूपी के लखीमपुर खीरी जिले के पलिया थाना क्षेत्र में एक नाई युवक द्वारा सात वर्षीय मासूम के साथ छेड़छाड़ किये जाने का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद आक्रोशित व्यापार मंडल व अन्य हिन्दू संगठनों के लोगों ने कोतवाली का घेराव करके आरोपी के खिलाफ सख्त कार्यवाही किये जाने की मांग की है। यह मामला जिले की पलिया कोतवाली का है।
लखीमपुर खीरी। यूपी के लखीमपुर खीरी जिले के पलिया थाना क्षेत्र में एक नाई युवक द्वारा सात वर्षीय मासूम के साथ छेड़छाड़ किये जाने का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद आक्रोशित व्यापार मंडल व अन्य हिन्दू संगठनों के लोगों ने कोतवाली का घेराव करके आरोपी के खिलाफ सख्त कार्यवाही किये जाने की मांग की है। यह मामला जिले की पलिया कोतवाली का है।

पलिया में नगर पालिका परिषद गेट के पास आरोपी सद्दाम पुत्र समीउल्ला की सैलून की दुकान है। वही पड़ोस में ही एक पति-पत्नी अपनी कास्मेटिक की दुकान किये हुए है। आरोप है कि सद्दाम ने दम्पति की सात वर्षीय मासूम के साथ दो बार शारिरिक छेड़छाड़ की। पीड़ित बच्ची द्वारा मां को सारी घटना बताये जाने पर इसका भेद खुल गया। मुस्लिम युवक द्वारा अबोध नाबालिग बच्ची से छेड़छाड़ की घटना से गुस्साए लोगों ने कोतवाली घेरते हुए युवक के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग की है।
एसओ पलिया (SO Palia) ने बताया कि पीड़ित के परिजनों के बयान दर्ज करके बच्ची को मेडिकल के लिए भेजा गया है, साथ ही आरोपी युवक को गिरफ्तार करके उसके खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है, आरोपी को जेल भेजने की कार्यवाही की जा रही है। नाबालिक बच्ची से छेड़छाड़ मामले में प्रशासन ने भी बड़ी कार्रवाई की है। प्रशासनिक टीम ने जिस नाई की दुकान पर आरोपी काम करता था उस पर बुलडोजर चलवाकर दुकान का टीन शेड और ढांचा गिराकर ध्वस्त कर दिया है।
रिपोर्ट : शुभम शक्ति धर त्रिपाठी