लैक्मे फैशन वीक खूब चर्चा में बना हुआ है. आज 16 मार्च को इसका चौथा दिन है, जहां बॉलीवुड की हसीनाओं ने अपना जलवा बिखेरा है. वहीं अपने वॉक से एक्ट्रेसेस ने सभी का दिल जीत लिया. इस बार का लैक्मे फैशन वीक बेहद शानदार रहा. बी टाउन की हसीनाओं ने जमकर अपना जलवा बिखेरा है.
Lakme Fashion Week 2024: लैक्मे फैशन वीक (Lakme Fashion Week) खूब चर्चा में बना हुआ है. आज 16 मार्च को इसका चौथा दिन है, जहां बॉलीवुड की हसीनाओं ने अपना जलवा बिखेरा है. वहीं अपने वॉक से एक्ट्रेसेस ने सभी का दिल जीत लिया. इस बार का लैक्मे फैशन वीक (Lakme Fashion Week) बेहद शानदार रहा.
आपको बता दें, बी टाउन की हसीनाओं ने जमकर अपना जलवा बिखेरा है. फैशन शो में एक्ट्रेस सारा अली खान शिमरी सिल्वर लहंगा कैरी किया था. एक्ट्रेस ने वरुण चक्कीलम का डिजाइन किया हुआ आउटफिट पहना था.
View this post on Instagram
पढ़ें :- Rise and Fall 2 : शहजाद पूनावाला बने विजेता, ट्रॉफी के साथ जीते इतने लाख रुपये, जानें कौन बना फर्स्ट रनर-अप
इस दौरान एक्ट्रेस ने अपने जले हुए पेट के साथ रैंप वॉक किया. इस घाव को छुपाने की बजाय सारा ने इसे कॉन्फिडेंस के साथ फ्लॉन्ट किया. ऐसे में फैंस सारा की हिम्मत की तारीफ कर रहे हैं.
View this post on Instagram
पढ़ें :- कोरियन सिंगर ने गाया ‘लॉलीपॉप लागेलू,’ भोजपुरिया अंदाज देख झूम उठा IIT कानपुर का पूरा कैंपस
50 साल की एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने फ्लोरल लहंगे में अपना टोंड फिगर फ्लॉन्ट किया. हर बार की तरह इस साल भी वे लैक्मे फैशन वीक में शोस्टॉपर बनीं. सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं.
View this post on Instagram
वहीं नई नवेली दुल्हन रकुल प्रीत सिंह ने भी लैक्मे फैशन वीक में हिस्सा लिया. इस दौरान एक्ट्रेस ब्लैक और सिल्वर स्लिट स्कर्ट क्रॉप-टॉप में दिखाई दीं, जिसमें वे बेहद स्टाइलिश लग रही थीं. एक्ट्रेस के लुक ने सभी का दिल जीत लिया.
View this post on Instagram
वहीं रैंप पर श्रुति हसन भी काफी काफी ग्लैमरस अंदाज देखने को मिला. पेस्टल ग्रीन कलर के लहंगे में एक्ट्रेस काफी गॉर्जियस लग रही थीं. उनके लहंगे पर फ्लोरल प्रिंट था.
बता दें कि श्रुति हसन के इस खूबसूरत लहंगे को साक्षी भाटी ने डिजाइन किया है.
पढ़ें :- मनीष कश्यप की जिंदगी में आईं अनुष्का शर्मा? ‘हमसफर’ की तस्वीर से शुरू हुई शादी की चर्चा
View this post on Instagram
फातिमा सना शेख का लुक काफी हटकर रहा. एक्ट्रेस ने पर्परल कलर का लहंगा और जैकेट स्टाइल ब्लाउज में वॉक किया, जिसे विका बाई अरविन्द अम्पुला ने डिजाइन किया गया है.
View this post on Instagram