1. हिन्दी समाचार
  2. अन्य खबरें
  3. Laptop Cooling Pads :  लैपटॉप कूलिंग पैड सचमुच काम करता है ? हर प्राइस रेंज में लैपटॉप कूलिंग पैड

Laptop Cooling Pads :  लैपटॉप कूलिंग पैड सचमुच काम करता है ? हर प्राइस रेंज में लैपटॉप कूलिंग पैड

Laptop Cooling Pads: Do laptop cooling pads actually work? Laptop cooling pads in every price range. आज के आधुनिक समय में लैपटॉप हर किसी की जरूरत बन चुका है।घर या  ऑफिस हर जगह इंटनेट पर काम होता रहता है।  

By अनूप कुमार 
Updated Date

Laptop Cooling Pads : आज के आधुनिक समय में लैपटॉप हर किसी की जरूरत बन चुका है।घर या  ऑफिस हर जगह इंटनेट पर काम होता रहता है।  लैपटॉप का इस्तेमाल करते समय यह गर्म होने लगता है और इस समस्या की वजह से कभी-कभी तो लैपटॉप भी हैंग करने लगता है।  इससे बचने के लिए आप लैपटॉप कूलिंग पैड का इस्तेमाल कर सकते हैं।  आइए इसके बारे में में जानते हैं।

पढ़ें :- VIDEO : कानपुर के हैलेट अस्पताल में सफाई कर्मचारी और तीमारदार के बीच मारपीट, मामले की जांच शुरू

हर प्राइस रेंज में लैपटॉप कूलिंग पैड
लैपटॉप कूलिंग पैड एक तरह का स्टैंड होता है। इसके अंदर छोटे-छोटे फैन लगे होते हैं। कूलिंग पैड पर लैपटॉप रखने से फैन नीचे से हवा फेंकते हैं, जिससे लैपटॉप ठंडा रहता है। कुछ कूलिंग पैड में USB की सुविधा भी होती है। आप चाहें, तो इस स्टैंड को अपने हिसाब से एडजस्ट भी कर सकते हैं। ऑनलाइन मार्केट में हर प्राइस रेंज में लैपटॉप कूलिंग पैड उपलब्ध हैं। आप अफॉर्डेबल प्राइस रेंज से लेकर महंगे दाम वाले कूलिंग पैड ले सकते हैं।

तापमान को कम करता है
यह लैपटॉप के तापमान को कम करता है। लैपटॉप ठंडा होने की वजह से प्रोसेसर पर दबाव कम पड़ता है, जिससे इसकी परफॉर्मेंस बेहतर रहती है। यह लैपटॉप के लाइफ को भी बढ़ाता है।

फायदे
इसका एक और फायदा यह है कि स्टैंड फॉर्मेट में होने की वजह से आप लैपटॉप को गोद में नहीं रखते हैं, जिससे आपकी बॉडी हीट भी नहीं बढ़ती। साथ ही, आप सही पोजिशन में भी बैठकर काम करते हैं। वीडियो एडिटिंग या कोडिंग जैसे हैवी टास्क के दौरान कूलिंग पैड पर लैपटॉप रखने से आपको शानदार परफॉर्मेंस मिलती है। लैपटॉप हैंग नहीं होता है। साथ ही, प्रोसेसिंग स्पीड भी अच्छी मिलती है।  प्रोफेशनल गेमर्स के लिए भी यह एक शानदार एक्सेसरीज ऑप्शन है

पढ़ें :- LPG Gas Cylinder : बुकिंग के बाद भी अगर डीलर नहीं दे रहा सिलेंडर तो कहां करें शिकायत? भारत गैस, इंडेन और HP के हेल्पलाइन नंबर जारी
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...