1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल में एडमिशन का आखिरी मौका, आज शाम 5 बजे बंद होगा फॉर्म

राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल में एडमिशन का आखिरी मौका, आज शाम 5 बजे बंद होगा फॉर्म

राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूलों में पढ़ाई का सपना देख रहे छात्रों के लिए एक बेहद जरूरी खबर है। कक्षा 6 और 9 में एडमिशन के लिए शैक्षणिक सत्र 2027-28 में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल कॉमन एंट्रेंस टेस्ट यानी RMS CET 2026 के लिए बिना लेट फीस आवेदन करने की आज यानी 20 अक्टूबर को अंतिम तिथि है।

By Sushil Sah 
Updated Date

नई दिल्ली। राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूलों में पढ़ाई का सपना देख रहे छात्रों के लिए एक बेहद जरूरी खबर है। कक्षा 6 और 9 में एडमिशन के लिए शैक्षणिक सत्र 2027-28 में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल कॉमन एंट्रेंस टेस्ट यानी RMS CET 2026 के लिए बिना लेट फीस आवेदन करने की आज यानी 20 अक्टूबर को अंतिम तिथि है।

पढ़ें :- Cyclone Akvan Landfall : चक्रवाती तूफान 'अकवान' आंध्र और ओडिशा के तट से टकराया, 90 किमी प्रति घंटा की रफ्तार चल रही हवा

आज 20 अक्टूबर 2026 को शाम 5 बजे आवेदन प्रक्रिया नेशनल टेस्टिंग एजेंसी बंद कर देगा। हालांकि, परीक्षा शुल्क का भुगतान रात 11:50 बजे तक किया जा सकता है। ऐसे में जिन योग्य उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, उन्हें बिना देरी किए अपना फॉर्म जमा कर देना चाहिए।

लेट फीस के साथ भी मिलेगा मौका

ऐसे उम्मीदवार जो आज आवेदन नहीं कर पाते हैं, उनके लिए लेट फीस के साथ आवेदन का विकल्प भी उपलब्ध रहेगा। अतिरिक्त 500 रुपये लेट फीस के साथ 21 अक्टूबर से 25 अक्टूबर 2026 तक आवेदन किया जा सकेगा। इसके बाद आवेदन की प्रक्रिया बंद हो जाएगी।

कब होगी प्रवेश परीक्षा?

पढ़ें :- अखिलेश बोले- ये वीडियो गवाह है कि एक युवक की दुर्भाग्यपूर्ण मृत्यु के बारे में मुख्यमंत्री बिना किसी सबूत के आरोप लगा रहे हैं, वो बेहद निंदनीय है

बता दें कि RMS CET 2026 की लिखित परीक्षा 13 दिसंबर 2026 को पेन-पेपर मोड में आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा देश के पांच राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूलों में कक्षा 6 और 9 में प्रवेश के लिए करायी जाएगी।

कक्षा 6 के लिए उम्मीदवार का कक्षा 5 में अध्ययनरत या उत्तीर्ण होना आवश्यक है, जबकि कक्षा 9 के लिए कक्षा 8 में अध्ययनरत या उत्तीर्ण होना आवश्यक है। इसके साथ ही उम्मीदवारों को निर्धारित आयु संबंधी पात्रता को भी पूरी करनी होगी।

सभी अभिभावकों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक सूचना में पात्रता, दस्तावेज और फीस से जुड़ी सभी शर्तें जरूर जांच लें।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...