Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. फूड
  3. Lauki ka Paratha: ब्रेकफास्ट में ट्राई करें लौकी के कुरकरे और टेस्टी पराठे, ये है बनाने का आसान तरीका

Lauki ka Paratha: ब्रेकफास्ट में ट्राई करें लौकी के कुरकरे और टेस्टी पराठे, ये है बनाने का आसान तरीका

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

लौकी पोषक तत्वों से भरपूर होती है। इसमें विटामिन बी, विटामिन सी, आयरन और सोडियम की अच्छी मात्रा पाई जाती है जो शरीर को कई समस्याओं से बचाने में मदद कर सकते हैं। लौकी में आयरन की मात्रा भरपूर पाई जाती है। जो हीमोग्लोबिन की कमी को पूरा कर सकती है।

पढ़ें :- दिवाली से पहले अमूल ने आम जनता को दिया महंगाई का बड़ा झटका, इन उत्पाद के बढ़ाए दाम

लौकी को डाइट में शामिल कर हम आसानी से वजन को कंट्रोल कर सकते हैं। बच्चे लौकी को खाना कम पसंद करते है। ऐसे में आप इन्हें लौकी का पराठा बना कर खिला सकती है। तो चलिए जानते हैं लौकी का पराठा बनाने का तरीका।

लौकी का पराठा बनाने के लिए जरुरी सामग्री

लौकी

गेहूं का आटा

पढ़ें :- Sooran Health Benefits :  इस सीजन में सूरन खाना बहुत फायदेमंद , दीपावली के मौके पर इसकी सब्जी खाने का विशेष महत्व

1 स्पून धी,

थोड़ा जीरा,

बारीक कटी हरी मिर्च,

1 चुटकी हल्दी

गरम मसाला

पढ़ें :- 48 साल से पानी नहीं पिया, दुनिया के सबसे सफल निवेशक वॉरेन बफेट प्यास लगने पर पीते हैं- Coca-Cola

हरा धनिया

लौकी का पराठा बनाने का तरीका

लौकी का पराठा बनाने के लिए सबसे पहले आटा गूंथ लें और आटे में थोड़ा नमक मिक्स कर लें। आटा अच्छी तरह से सेट होने के लिए रख दें। अब लौकी को धोकर कद्दूकस कर लें। एक कड़ाही में 1 स्पून धी, थोड़ा जीरा, बारीक कटी हरी मिर्च, 1 चुटकी हल्दी और फिर इसमें लौकी डालकर ढ़क दें। लौकी को हल्का फाई करना है।

अब लौकी में ऊपर से थोड़ा गरम मसाला और हरा धनिया मिला दें। इसे ठंडा होने दें। आप स्टफिंग में अपने स्वाद के हिसाब से मसाले कम या ज्यादा कर सकते हैं। ध्यान रखें लौकी को पानी सूखने तक पकाना है।अब आटे में हल्का ऑयल लगाकर सेट कर लें और लोई तोड़कर हल्का बड़ा कर लें। बीच में 1-2 चम्मच लौकी की स्टफिंग रखें और हल्के हाथ से पराठा जैसा बेल लें।

अगर आपको पराठा बनाने में परेशानी हो या फिर स्टफिंग बाहर निकलने लगे तो इसके लिए अच्छा तरीका है कि आप 2 पतली रोटियां बेल लें। बीच में स्टफिंग रखें और रोटी को किनारे से दबाते हुए बंद कर दें।

तैयार पराठे में 1-2 बेलन लगाते हुए और बढ़ा दें और एक प्रोपर शेप दें। इसके बाद पराठे को तवा पर डालकर अच्छी तरह से दोनों साइड से सेंक लें। तैयार है लौकी का स्वादिष्ट पराठा इसे किसी भी चटनी या सॉस के साथ आएं। आपको यकीन नहीं होगा कि लौकी से भी इतना टेस्टी और हेल्दी पराठा बन सकता है। इस पराठे को बच्चों को जरूर बनाकर खिलाएं।

पढ़ें :- Hot parathas in winter :  सर्दियों के मौसम में गरमागरम पराठे सेहत को देते हैं उड़ान , पाचन दुरुस्त रखते हैं
Advertisement