1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Lok Sabha Election 2024: आजमगढ़ के लालगंज में अखिलेश यादव के जनसभा में बेकाबू हुई भीड़

Lok Sabha Election 2024: आजमगढ़ के लालगंज में अखिलेश यादव के जनसभा में बेकाबू हुई भीड़

आजगढ़ के लालगंज लोकसभा क्षेत्र के खरेवां में अखिलेश यादव ने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान जनसभा मे अचानक भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। मौके पर मौजूद पुलिस ने हल्काबल प्रयोग कर स्थिति को नियंत्रित किया। इससे पहले प्रयागराज में अखिलेश और राहुल गांधी की जनसभा में जुटी भीड़ बेकाबू हो गयी थी।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लालगंज। आजगढ़ के लालगंज लोकसभा क्षेत्र के खरेवां में अखिलेश यादव ने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान जनसभा मे अचानक भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। मौके पर मौजूद पुलिस ने हल्काबल प्रयोग कर स्थिति को नियंत्रित किया। इससे पहले प्रयागराज में अखिलेश और राहुल गांधी की जनसभा में जुटी भीड़ बेकाबू हो गयी थी।

पढ़ें :- सीएम ममता बनर्जी ने भाजपा पर लगाया गंभीर आरोप, कहा- चुनाव रद्द करा राष्ट्रपति शासन लगाना चाहती है बीजेपी

लोकसभा लालगंज के खरेवां में सपा मुखिया अखिलेश यादव की जनसभा का आयोजन किया गया था। जैसे ही अखिलेश अपना संबोधन शुरू करने के लिए उठे कार्यकर्ता जोश में आ गए, जिससे कुछ देर के लिए भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई। पुलिस ने मोर्चा संभाला और स्थिति को नियंत्रित किया। इस दौरान पुलिसकर्मियों द्वारा कुछ लोगों पर डंडा चलाने की भी बात सामने आ रही है। वहीं, इस दौरान अखिलेश यादव मंच से समर्थकों से समझाते नजर आए।

बता दें कि, इससे पहले अखिलेश यादव और राहुल गांधी की प्रयागराज के फूलपुर में हो रही जनसभा में भीड़ बेकाबू हो गयी थी। बड़ी संख्या में समर्थक दोनों नेताओं के पास पहुंच गए थे। हालांकि, पुलिस ने किसी तरह से स्थिति को नियंत्रित किया।

 

पढ़ें :- राहुल गांधी, बोले -कांग्रेस सत्ता में आई तो रद्द होगा CAPF कानून, साझा किया सीआरपीएफ के असिस्टेंट कमांडेंट अजय मलिक का वीडियो
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...