Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. सौरव दास के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी, हाईकोर्ट में 9 दिसंबर को अगली सुनवाई

सौरव दास के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी, हाईकोर्ट में 9 दिसंबर को अगली सुनवाई

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने गुरुवार को दिल्ली हाईकोर्ट को सूचित किया कि कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के सह-संयोजक और प्रवक्ता सौरव दास (Sourav Das) के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर (LOC) जारी किया गया है, जिसके कारण उन्हें यूनाइटेड किंगडम (लंदन) की यात्रा करने से दिल्ली हवाई अड्डे (Delhi Airport) पर रोका गया।

पढ़ें :- पार्क में बैठे कपल पर टूट पड़े 8 लड़के, बदसलूकी का विरोध किया तो बरसाए लाठी-डंडे! BJP नेता ने बताया 'कट्टरपंथ'

‘सौरव के भारतीय नागरिकता पर भी पड़ सकता है असर’

केंद्र की ओर से पेश अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल (ASG) चेतन शर्मा ने न्यायमूर्ति अमित महाजन की पीठ को बताया कि दास के पासपोर्ट में पाई गई विसंगतियों का असर उनकी भारतीय नागरिकता पर भी पड़ सकता है। केंद्र सरकार के स्थायी वकील आशीष दीक्षित के साथ उपस्थित शर्मा ने स्पष्ट किया कि यह एलओसी (LOC)  मुंबई पुलिस (Mumbai Police) के अनुरोध पर जारी की गई है।

अदालत की कार्यवाही और केंद्र का जवाब

मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति अमित महाजन की पीठ के समक्ष हुई। अदालत ने केंद्र सरकार को नोटिस जारी कर इस मामले में विस्तृत जवाब मांगा है और अगली सुनवाई 9 दिसंबर के लिए तय की है।

पढ़ें :- रामलीला मैदान के प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा एक्शन, कांग्रेस, AAP और CJP को नोटिस

मुंबई पुलिस ने जारी किया लुक आउट सर्कुलर

सुनवाई के दौरान केंद्र के वकील ने अदालत को बताया कि मुंबई पुलिस ने 23 नवंबर को सौरव दास के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी किया था। इसके साथ ही उन्हें एक कारण बताओ नोटिस भी भेजा गया है, जिसका जवाब दास की ओर से अभी तक नहीं दिया गया है।

याचिकाकर्ता का पक्ष

सौरव दास (Sourav Das)  ने यात्रा रोके जाने के सरकार के कदम को उच्च न्यायालय में चुनौती दी है। उनके वकील ने अदालत में दलील दी कि सौरव दास (Sourav Das) को किसी भी लुक आउट सर्कुलर (LOC) के जारी होने की पूर्व जानकारी नहीं दी गई थी। उन्हें यह भी नहीं बताया गया कि यह सर्कुलर किस कारण और उद्देश्य से जारी किया गया है। याचिका के अनुसार, उन्हें 23 नवंबर की रात दिल्ली हवाई अड्डे (Delhi Airport) पर बिना किसी स्पष्ट कारण के रोका गया।

ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में होना था शामिल

पढ़ें :- बॉलीवुड सुपरस्टार को निशाना बनाने की साजिश नाकाम, दो 2 खूंखार शूटर हुए गिरफ्तार

सौरव दास (Sourav Das)  ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय (University of Oxford) में आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए लंदन जा रहे थे। उन्हें वहां ‘कॉकरोच मूवमेंट’ विषय पर व्याख्यान देने के लिए आमंत्रित किया गया था। लंदन की उड़ान में सवार होने से ठीक पहले उन्हें आव्रजन (इमिग्रेशन) काउंटर पर रोक लिया गया।

Advertisement