उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में गुरुवार को सीएम हेल्पलाइन के करीब 200 कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। सुबह करीब 9:30 बजे गोमतीनगर स्थित कार्यालय के बाहर कर्मचारी एकत्र हुए और नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर बढ़ने लगे...
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में गुरुवार को सीएम हेल्पलाइन के करीब 200 कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। सुबह करीब 9:30 बजे गोमतीनगर स्थित कार्यालय के बाहर कर्मचारी एकत्र हुए और नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर बढ़ने लगे।
यूपी में CM हेल्पलाइन (1076) में काम करने वाली लड़कियों का कहना है- सैलरी 15 हजार रुपए की जाए. इसके साथ ही 50 मिनट का ब्रेक दिया जाए.
आज लड़कियां प्रदर्शन कर रही थीं, यूपी पुलिस उनके साथ ऐसा बर्ताव किया 👇
सोचिए- 15 हजार रुपए के लिए लड़ना पड़ रहा है. ये है असल हालात. pic.twitter.com/t0vljPfR3K
— Ranvijay Singh (@ranvijaylive) April 2, 2026
पढ़ें :- देवरिया: बीए की एक छात्रा की हत्या कर आरोपी ने खुद किया थाने में सरेंडर
प्रदर्शनकारी लोहिया पथ के रास्ते मुख्यमंत्री आवास की ओर आगे बढ़े, जहां पुलिस ने उन्हें कई बार रोकने की कोशिश की, लेकिन वे आगे बढ़ते रहे। हालात को देखते हुए पुलिस बल बढ़ाया गया और संगीत नाटक अकादमी के पास बैरिकेडिंग कर दी गई। यहां भी जब प्रदर्शनकारी नहीं रुके, तो पुलिस ने उन्हें बलपूर्वक हटाकर सड़क किनारे किया। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि कार्यालय में उनसे फोन जमा करा लिए जाते हैं और तय वेतन के मुकाबले काफी कम भुगतान किया जा रहा है। उनका कहना है कि दो-दो महीने तक वेतन रोका जाता है, जिससे उन्हें आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
प्रदर्शनकारियों के अनुसार, उन्हें भर्ती के समय 15 हजार वेतन और समय-समय पर बढ़ोतरी का आश्वासन दिया गया था, लेकिन काम शुरू करने के बाद वादों के अनुसार भुगतान नहीं किया जा रहा है सिर्फ 7—8 हजार रूपये की वेतन ही दी जा रही है। करीब एक घंटे की बातचीत के बाद पुलिस और संबंधित कंपनी के अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को शांत कराया। बताया जा रहा है कि प्रतिनिधि के रूप में कुछ कर्मचारियों को मुख्यमंत्री से मिलने भेजा गया, जबकि अन्य सभी को वापस उनके कार्यस्थल, गोमतीनगर स्थित कार्यालय भेज दिया गया। प्रदर्शनकारियों ने मांग की है कि या तो उनकी सैलरी बढ़ाई जाए या फिर सीएम हेल्पलाइन का संचालन किसी दूसरी कंपनी को सौंपा जाए।