लखनऊ: यूपी की राजधानी लखनऊ (Lucknow) में शुक्रवार की सुबह भूकंप (Earthquake) के झटकों से हिल गई। लखनऊ के पास 3.7 तीव्रता का भूकंप (Earthquake) का झटका महसूस किया गया। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, भूकंप (Earthquake) का केंद्र गोंडा (Gonda Epicenter) में था। इसकी गहराई 10 किलोमीटर थी। एनसीएस (NCS) की ओर से सोशल मीडिया एक्स पर दो अन्य पोस्ट में बताया गया है कि उत्तराखंड के बागेश्वर में 3.4 और शिनजियांग क्षेत्र में भी 4.4 तीव्रता के भूकंप (Earthquake) दर्ज किए गए।
पढ़ें :- UP IAS Transfers : योगी सरकार ने 16 IAS अधिकारियों का किया तबादला, आधा दर्जन जिलों के डीएम बदले, देखें किसको कहां मिली तैनाती?
राजधानी लखनऊ तक महसूस हुए झटके
गोंडा एपिसेंटर (Gonda Epicenter) होने के कारण लखनऊ तक भूकंप (Earthquake) के झटके महसूस किए गए हैं। राजधानी में सुबह-सुबह आए झटकों के कारण लोग अपनी घरों के बाहर निकल आए। इन इलाकों में सुबह-सुबह आए भूकंप (Earthquake) के झटके म्यांमार में 5.9 तीव्रता के एक शक्तिशाली भूकंप (Earthquake) के कुछ दिनों बाद आए हैं। इस भूकंप (Earthquake) के झटके कोलकाता और बांग्लादेश के ढाका में भी महसूस किए गए थे।
जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज (GFZ) ने बताया कि गोंडा की तरह, पहले वाला भूकंप (Earthquake) भी 10 किलोमीटर (6.21 मील) की गहराई पर था। हालांकि, भूकंप (Earthquake) के झटकों से अब तक किसी प्रकार के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।
सुबह 7:32 बजे महसूस किए गए झटके
पढ़ें :- Earthquake Khargone : एमपी के खरगोन में 4.5 की तीव्रता से हिली धरती, लोगों में मचा हड़ंकप
राजधानी लखनऊ में सुबह 7:32 बजे भूकंप (Earthquake) के झटके महसूस किए गए। हाइराइज भवनों में भूकंप (Earthquake) के कारण लोगों को सबकुछ हिलता महसूस हुआ। इसके बाद लोग घरों से बाहर निकल आए। लोगों को आफ्टर शॉक इफेक्ट की चिंता सताने लगी। हालांकि, पहले झटके के बाद दूसरा झटका नहीं आया। इससे लोगों ने राहत की सांस ली।
कानपुर, प्रयागराज तक दिखा भूकंप का असर
गोंडा में भूकंप (Earthquake) का केंद्र होने के कारण इसका असर काफी दूर तक महसूस किए जाने की बात सामने आ रही है। लखनऊ, बाराबंकी, सुल्तानपुर, बस्ती जैसे इलाकों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। वहीं, कानपुर, उन्नाव, प्रयागराज से लेकर गोरखपुर तक के क्षेत्र तक भूकंप का असर दिखा है।