1. हिन्दी समाचार
  2. ऑटो
  3. Luxury Car Rental Market Demand : मिलेनियल्स और जेन जेड भारत में लग्जरी कार रेंटल की बढ़ा रहे मांग , डिमांड 40% बढ़ी

Luxury Car Rental Market Demand : मिलेनियल्स और जेन जेड भारत में लग्जरी कार रेंटल की बढ़ा रहे मांग , डिमांड 40% बढ़ी

भारत में सुखद यात्रा की चाहत बढ़ती जा रही है। देश में मिलेनियल्स और जेन जेड, विशेष अवसरों और घरेलू यात्रा के लिए उच्च श्रेणी के वाहनों को तेजी से किराए पर ले रहे हैं

By अनूप कुमार 
Updated Date

Luxury Car Rental Market Demand : भारत में सुखद यात्रा की चाहत बढ़ती जा रही है। देश में मिलेनियल्स और जेन जेड, विशेष अवसरों और घरेलू यात्रा के लिए उच्च श्रेणी के वाहनों को तेजी से किराए पर ले रहे हैं। देश के लग्जरी कार रेंटल बाजार में मांग बढ़ रही है। खासतौर से मुंबई, बेंगलुरु और दिल्ली जैसे टियर-1 शहरों में, जहां एग्जीक्यूटिव ट्रैवलर ज्यादा हैं।

पढ़ें :- hero vida vida : इलेक्ट्रिक स्कूटर विडा ने बनाया खास रिकॉर्ड , कंपनी खास उपलब्धि हासिल की

खबरों के अनुसार, लग्जरी कार रेंटल कंपनी लक्सोराइड्स ने दिल्ली-ऋषिकेश, दिल्ली-वृंदावन और दिल्ली-जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क के साथ-साथ चंडीगढ़-मनाली और चंडीगढ़-लद्दाख जैसे लोकप्रिय मार्गों पर बुकिंग में 40 प्रतिशत की वृद्धि देखी। इस वृद्धि को अल्ट्रा लग्जरी ट्रैवल एक्सपीरियंस की चाहत रखने वाले विदेशी और एनआरआई यात्रियों द्वारा भी बढ़ावा दिया गया है।

किराया
मर्सिडीज जीएलई, बीएमडब्ल्यू S सीरीज और मर्सिडीज एस क्लास जैसे मॉडल का किराया 10,000 रुपये से शुरू होकर 50,000 रुपये तक जा सकता है। मर्सिडीज मेबैक, रेंज रोवर वोग और रोल्स रॉयस जैसी अल्ट्रा-लग्जरी या स्पोर्ट्स कारों का किराया 50,000 से लेकर 5 लाख रुपये तक है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...