1. हिन्दी समाचार
  2. ऑटो
  3. Lyricist Manoj Muntashir Mercedes-Maybach S-Class : गीतकार मनोज मुंतशिर ने खरीदी मर्सिडीज-मेबैक एस-क्लास , जानें कार की कीमत

Lyricist Manoj Muntashir Mercedes-Maybach S-Class : गीतकार मनोज मुंतशिर ने खरीदी मर्सिडीज-मेबैक एस-क्लास , जानें कार की कीमत

फिल्मी दुनिया के मशहूर पटकथा लेखक और गीतकार मनोज मुंतशिर ने हाल ही में Mercedes-Maybach S-Class लग्जरी कार खरीदी है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Lyricist Manoj Muntashir Mercedes-Maybach S-Class : फिल्मी दुनिया के मशहूर पटकथा लेखक और गीतकार मनोज मुंतशिर ने हाल ही में Mercedes-Maybach S-Class लग्जरी कार खरीदी है। इस कार की कीमत 2.71 करोड़ रुपये एक्स शोरूम है। कार की डिलीवरी लेते हुए मनोज की तस्वीरें भी सामने आईं हैं।  गौरतलब है कि मेबैक बैज वाली एस-क्लास कार भारत में ब्रांड की सबसे महंगी कारों में से एक है।

पढ़ें :- hero vida vida : इलेक्ट्रिक स्कूटर विडा ने बनाया खास रिकॉर्ड , कंपनी खास उपलब्धि हासिल की

मनोज मुंतशिर ने सेडान का एमराल्ड ग्रीन रंग चुना है। हरे रंग के अलावा, सेडान कई अन्य रंगों में उपलब्ध है, जिसमें नॉटिक ब्लू, डायमंड व्हाइट ब्राइट, ओनिक्स ब्लैक, ओब्सीडियन ब्लैक, मोजावे सिल्वर और ग्रेफाइट ग्रे शामिल हैं। ब्रांड उपभोक्ताओं के लिए कई डुअल-टोन मैन्युफैक्चर पेंट फिनिश भी प्रदान करता है।

खूबियों और खसियतों की बात करें तो Mercedes-Maybach S-Class में 4.0-लीटर वी8 ट्विन-टर्बोचार्ज्ड इंजन दिया गया है। माइल्ड-हाइब्रिड सिस्टम द्वारा संचालित यह इंजन 516 bhp की पावर और 700 Nm का पीक टॉर्क पैदा करने में सक्षम है। यह मोटर 9-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से जुड़ा है। यह कार महज 4.8 सेकेंड में शून्य से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है। इस कार की टॅाप स्पीड 250 किमी प्रति घंटा है।

मनोज मुंतशिर ने कई फिल्में भी लिखी हैं। मनोज के ‘तेरी मिट्टी’, ‘गलियां’, ‘तेरे संग यारा’ और ‘कौन तुझे इतना प्यार करेगा’ जैसे गाने काफी हिट रहे हैं।

अपनी महंगी कीमत के बावजूद,यह शानदार कार जर्मन सेडान मशहूर हस्तियों के बीच लोकप्रिय विकल्पों में से एक है। यह अनिल कपूर, शाहिद कपूर, कंगना रनौत, कियारा आडवाणी, प्रियंका चोपड़ा और अन्य सहित कई मशहूर हस्तियों के गैरेज में मौजूद है। मर्सिडीज-मेबैक एस-क्लास के अलावा, ब्रांड के अन्य वाहन जैसे मेबैक जीएलएस और जीएलसी भी मशहूर हस्तियों के बीच लोकप्रिय हैं।

पढ़ें :- 21 साल बाद बड़ी एसयूवी सेगमेंट में होंडा देगी दस्तक, नए नाम के साथ जारी टीजर, जानें बाजार में कब होगी एंट्री?

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...