1. हिन्दी समाचार
  2. ऑटो
  3. Mahindra Scorpio-N Carbon launch : महिंद्रा ने पेश किया स्कॉर्पियो-एन कार्बन संस्करण, जानें एडवांस फीचर्स और कीमत

Mahindra Scorpio-N Carbon launch : महिंद्रा ने पेश किया स्कॉर्पियो-एन कार्बन संस्करण, जानें एडवांस फीचर्स और कीमत

भारत की अग्रणी एसयूवी निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड ने अपनी लोकप्रिय एसयूवी स्कॉर्पियो-एन की 200,000 इकाइयों की बिक्री के उपलक्ष्य में स्कॉर्पियो-एन कार्बन संस्करण लॉन्च किया है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Mahindra Scorpio-N Carbon launch : भारत की अग्रणी एसयूवी निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड ने अपनी लोकप्रिय एसयूवी स्कॉर्पियो-एन की 200,000 इकाइयों की बिक्री के उपलक्ष्य में स्कॉर्पियो-एन कार्बन संस्करण लॉन्च किया है।  इस ऑल ब्लैक लुक वाली एसयूवी को 19,19,400 रुपये की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च किया गया है।

पढ़ें :- hero vida vida : इलेक्ट्रिक स्कूटर विडा ने बनाया खास रिकॉर्ड , कंपनी खास उपलब्धि हासिल की

 कीमत और विशेषताएं
महिंद्रा स्कॉर्पियो एन कार्बन का रंग मैटेलिक ब्लैक है जो सड़क पर इसकी उपस्थिति को और अधिक आकर्षक बनाता है। इसमें अलॉय व्हील, रूफ रेल, आउटसाइड रियरव्यू मिरर (ORVM) और विंडो क्लैडिंग को ब्लैक आउट कर दिया गया है।

इंटीरियर
इंटीरियर में प्रीमियम लेदरेट सीटें हैं, जिनमें कंट्रास्ट डेको-स्टिचिंग और स्मोक्ड क्रोम एक्सेंट हैं। बाहरी हिस्से पर मेटैलिक ब्लैक थीम को ब्लैक अलॉय व्हील्स, डार्क गैल्वेनो-फिनिश्ड रूफ रेल्स और स्मोक्ड क्रोम हाइलाइट्स द्वारा और भी बेहतर बनाया गया है।

7-सीटर वर्जन
महिंद्रा स्कॉर्पियो एन कार्बन को Z8 और Z8L वेरिएंट के 7-सीटर वर्जन के साथ पेश किया गया है और इसमें पेट्रोल व डीजल दोनों इंजन मिलते है, जो मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों विकल्पों के साथ आते है।

पढ़ें :- 21 साल बाद बड़ी एसयूवी सेगमेंट में होंडा देगी दस्तक, नए नाम के साथ जारी टीजर, जानें बाजार में कब होगी एंट्री?
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...