1. हिन्दी समाचार
  2. ऑटो
  3. Mahindra XUV 3XO Waiting Period : महिंद्रा XUV 3XO का प्रतीक्षा अवधि बढ़ी , जानें इंजन और कीमत

Mahindra XUV 3XO Waiting Period : महिंद्रा XUV 3XO का प्रतीक्षा अवधि बढ़ी , जानें इंजन और कीमत

महिंद्रा XUV 3XO की कीमत बढ़ने के बाद भी डिमांड कम नहीं हो रही है। महिंद्रा XUV300 के फेसलिफ्ट वर्जन जिसे महिंद्रा XUV 3XO के नाम से भी जाना जाता है, को जबरदस्त बिक्री मिली है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Mahindra XUV 3XO Waiting Period : महिंद्रा XUV 3XO की कीमत बढ़ने के बाद भी डिमांड कम नहीं हो रही है। महिंद्रा XUV300 के फेसलिफ्ट वर्जन जिसे महिंद्रा XUV 3XO के नाम से भी जाना जाता है, को जबरदस्त बिक्री मिली है। वर्तमान में, महिंद्रा XUV 3XO की वेटिंग पीरियड कुछ मॉडलों के लिए एक साल तक बढ़ गई है।

पढ़ें :- BYD Cars : महंगी होंगी BYD की कारें! , जानिए कितनी बढ़ेंगी कीमतें

प्रतीक्षा अवधि
इस कार को लॉन्च हुए छह महीने ही हुए हैं और हर महीने इस गाड़ी की औसत 8 हजार से ज्यादा यूनिट्स की सेल हुई है। इस कार की शुरुआती कीमत 7.49 लाख रुपये रखी गई। महिंद्रा ने हाल ही में इस कार की स्टार्टिंग प्राइस में 30 हजार रुपये का इजाफा भी किया है। XUV 3XO पेट्रोल के बेस वेरिएंट की प्रतीक्षा अवधि 8 महीने -1 वर्ष है। दूसरी ओर, टॉप वेरिएंट की प्रतीक्षा अवधि केवल 2-3 महीने है।

 इंजन
महिंद्रा XUV 3XO में 1.2-लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है, जिससे 111 hp की पावर मिलती है. इसमें 1.2-लीटर डायरेक्ट इंजेक्शन पेट्रोल का वेरिएंट भी मौजूद है, जिससे 131 hp की पावर मिलती है। वहीं इस गाड़ी में 1.5-लीटर डीजल इंजन का ऑप्शन भी दिया जाता है, जिससे इस कार को 117 hp की पावर मिलती है।

कीमत
महिंद्रा XUV 3XO की कीमत बढ़ने के बाद इस कार की एक्स-शोरूम प्राइस 7.79 लाख रुपये हो गई है। वहीं इसके टॉप मॉडल की कीमत 15.49 लाख रुपये हो गई है।

पढ़ें :- Tata Motors Special Camp : टाटा मोटर्स यात्री वाहन का स्पेशल कैंप शुरू, फ्री में कराएं AC से इंजन तक पूरी सर्विस
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...