Mahindra XUV 3XO ZNG लॉन्च,जाने कीमत और फ्यूल ऑप्शन के साथ रेंज दुनिया की दिग्गज वाहन निर्माता कंपनी Mahindra ने भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में अपनी पॉपुलर कॉम्पैक्ट SUV XUV 3XO का नया CNG वर्जन X 3UVXO ZNG नाम से लॉन्च कर दिया है। CNG पैसेंजर कार KUV100 के बाद ये कंपनी की तरफ से पेश की जाने वाली पहली फैक्ट्री-फिटेड CNG पैसेंजर कार बन गई है।
Mahindra XUV 3XO ZNG : दुनिया की दिग्गज वाहन निर्माता कंपनी Mahindra ने भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में अपनी पॉपुलर कॉम्पैक्ट SUV XUV 3XO का नया CNG वर्जन X 3UVXO ZNG नाम से लॉन्च कर दिया है। CNG पैसेंजर कार KUV100 के बाद ये कंपनी की तरफ से पेश की जाने वाली पहली फैक्ट्री-फिटेड CNG पैसेंजर कार बन गई है।
कीमत
वहीं इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत की बात करें तो इसकी कीमत 9.99 लाख रुपये रखी गई है।
चौथा फ्यूल ऑप्शन
इस नए CNG मॉडल के जुड़ने से अब XUV 3XO रेंज में ग्राहकों को पेट्रोल, डीजल और इलेक्ट्रिक के बाद चौथा फ्यूल ऑप्शन भी मिलने लगेगा।
कंपनी ने इसे चार ट्रिम्स में पेश किया है। इनमें MX Edge ZNG की एक्स-शोरूम कीमत 9.99 लाख रुपये रखी गई है। जबकि REVX Edge (O) ZNG की कीमत 10.79 लाख रुपये और AX5 ZNG की कीमत 11.19 लाख रुपये है। इसके सबसे टॉप-एंड REVX A ZNG की कीमत 12.27 लाख रुपये रखी गई है।
CNG स्टोरेज टेक्नोलॉजी
XUV 3XO ZNG में कंपनी ने मॉडर्न ट्विन-सिलेंडर CNG स्टोरेज टेक्नोलॉजी का उपयोग किया है। इसमें दो छोटे CNG सिलेंडरों को बूट फ्लोर के नीचे फिट किया गया है।
टर्बो इंजन और परफॉर्मेंस
Mahindra ने इस कार को अपने रिफाइंड 1.2-लीटर टर्बोचार्ज्ड MPFI पेट्रोल इंजन के साथ तैयार किया है, जो पेट्रोल और CNG दोनों फ्यूल पर आसानी से चल सकता है।
CNG मोड में एक्टिव होने पर भी ये टर्बो इंजन 114 hp की मैक्सिमम पावर और 200 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। कंपनी ने इसमें 10-बार इंजेक्शन प्रेशर तकनीक का उपयोग किया है, जो ऑटो इंडस्ट्री के सामान्य 5 से 6 बार प्रेशर के मुकाबले काफी अधिक है।