1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. ‘मैया मायावती जी…’ वाराणसी जिला मुख्यालय पर लगा पोस्टर, बसपा सुप्रीमो को बताया मां दुर्गा का स्वरूप

‘मैया मायावती जी…’ वाराणसी जिला मुख्यालय पर लगा पोस्टर, बसपा सुप्रीमो को बताया मां दुर्गा का स्वरूप

Varanasi Mayawati Viral Poster : यूपी में विधानसभा चुनाव 2027 से पहले पोस्टर राजनीतिक दलों की ओर से लगाए जा रहे पोस्टर चर्चा का विषय बनें हुए हैं। इस बीच, वाराणसी में बसपा सुप्रीमो मायावती का एक पोस्टर सुर्खियां बटोर रहा है। जिसमें उन्हे 10 हाथों वाले अवतार में देखते हुए मां दुर्गा का स्वरूप बताया गया है। इसके साथ ही मायावती को सीएम बनाने की इच्छा भी जाहिर की गयी है।

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- आकाश आनंद अयोध्या-आगरा-बुलन्दशहर और कानपुर में करेंगे ताबड़तोड़ रैलियां, मायावती ने सौंपी तीन राज्यों के चुनाव की जिम्मेदारी!

जानकारी के अनुसार, यूपी की पूर्व मायावती को दुर्गा के रूप में दिखाने वाला पोस्टर वाराणसी के जिला मुख्यालय पर लगाया है। यह जिलाधिकारी कार्यालय के गेट के पास लगा है। इस पोस्टर में समर्थक आशुतोष पाठक की तस्वीर भी है, जो बसपा समर्थक बताए जाते हैं। दस भुज वाले अवतार में मायावती के 8 हाथ में- संविधान, मीडिया, किसान, स्वास्थ्य, शिक्षा, जनहित, उद्योग और न्याय से जुड़ी चीजें दर्शायी गयी हैं। पोस्टर में ऊपर की तरफ लिखा है- “मां दुर्गा स्वरूप मैया मायावती जी” और नीचे की तरफ लिखा गया है- मैया मायावती जी को उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री बनाने की इच्छा उत्तर प्रदेश को साफ, सुरक्षित, और शिक्षित बनाने की इच्छा।”

बता दें कि पोस्टर को लगवाने वाले आशुतोष पाठक बसपा के कट्टर समर्थक माने जाते हैं। वह पिछले दिनों मायावती की पूजा के बाद चर्चा में आए थे। इसके बाद उन्होंने हाल ही में 27 अक्टूबर से गंगाजल यात्रा की शुरुआत का ऐलान किया था। अब उनकी ओर से लगवाया गया पोस्टर चर्चा का विषय बना हुआ है। इस पर बसपा सुप्रीमो की प्रतिक्रिया सामने आती है। ये देखने वाली बात होगी।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...