HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. मिस्र में बड़ा हादसा: दो यात्री ट्रेनें आपस में टकराईं, 32 लोगों की दर्दनाक मौत

मिस्र में बड़ा हादसा: दो यात्री ट्रेनें आपस में टकराईं, 32 लोगों की दर्दनाक मौत

मिस्र में एक दर्दनाक हादसे ने सबको झंकझोर दिया है। यहां पर दो यात्री ट्रेनों की आपस में टक्कर हो गई है। इस हादसे में करीब 32 लोगों की मौत हो चुकी है। अचानक हुए भीषण हादसे में कई लोग घायल भी हो गए हैं। ये हादसा कैसे हुआ अभी इसके कारणों की जांच हो रही है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली: मिस्र में एक दर्दनाक हादसे ने सबको झंकझोर दिया है। यहां पर दो यात्री ट्रेनों की आपस में टक्कर हो गई है। इस हादसे में करीब 32 लोगों की मौत हो चुकी है। अचानक हुए भीषण हादसे में कई लोग घायल भी हो गए हैं। ये हादसा कैसे हुआ अभी इसके कारणों की जांच हो रही है।

पढ़ें :- US Court summons Indian Govt: खालिस्तानी पन्नू केस में US कोर्ट ने भारत सरकार और एनएसए डोभाल को भेजा नोटिस; विदेश मंत्रालय ने जताई आपत्ति

घटनास्थल पर राहत एंव बचाव का कार्य किया जा रहा है। वहीं मलबे के नीचे फंसे यात्रियों को ट्रेन के डिब्बों से बाहर निकालने का काम किया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट मिस्र के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि मिस्र के शहर सोहाग के उत्तर में शुक्रवार को दो ट्रेनों की टक्कर के बाद कम से कम 32 लोग मारे गए हैं और 66 अन्य लोग घायल हो गए।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि स्वास्थ्य अधिकारियों ने घटनास्थल पर 36 एंबुलेंस भेजी थीं और घायलों को स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मिस्र के स्वास्थ्य मंत्री घटनास्थल पर जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि घायलों में से कई लोगों की हालत काफी गंभीर है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...