Lalbaug Ganesh Pandal Accident : महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में गणेश उत्सव के बीच के बाद हादसा हुआ है। यहां गणेश उत्सव के लिए प्रसिद्ध लालबाग इलाके में गणपति पंडाल के पास बिजली का करंट लगने से आठ साल की बच्ची समेत दो लोगों की मौत हो गई। इस घटना में चार लोग घायल भी बताए जा रहे हैं।
पढ़ें :- Video- बोरियों में आवारा कुत्ते भरकर लाये नेता जी ने अधिकारी के टेबल पर छोड़ा, पहनाई नोटों की माला
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह घटना कालाचौकी में दत्ताराम लाड मार्ग पर स्थित कालाचौकी विभाग सार्वजनिक उत्सव मंडल के पास तड़के करीब 2:20 बजे हुई, जब गणपति उत्सव के दौरान लालबाग इलाके में भारी भीड़ थी। मुंबई फायर ब्रिगेड (MFB) को तड़के 2:42 बजे घटना की सूचना मिली, जिसके बाद फायर ब्रिगेड, पुलिस, BEST और सिविक वार्ड ऑफिस के कर्मचारियों को घटनास्थल पर भेजा गया।
मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने बताया कि घटना के बाद पांच घायलों को बायकुला के मसीना अस्पताल ले जाया गया, जबकि बाकी लोगों को परेल के ग्लोबल अस्पताल भेजा गया। मसीना अस्पताल में आठ साल की रागिनी घनश्याम यादव को मृत घोषित कर दिया गया। किरण अकबर नाइक (19), तन्वी नरश हांडे (19), साहिल संदीप तारे (19) और रूही सिंह (12) का इलाज चल रहा था। बाद में हादसे में घायल के एक महिला की ग्लोबल हॉस्पिटल में इलाज के दौरान मौत हो गयी।