Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया के वनडे स्क्वाड में बड़ा बदलाव, कश्मीर के तेज गेंदबाज को मिला मौका

न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया के वनडे स्क्वाड में बड़ा बदलाव, कश्मीर के तेज गेंदबाज को मिला मौका

By Abhimanyu 
Updated Date

IND vs NZ ODI : न्यूजीलैंड और भारत के बीच पांच वनडे मैचों की सीरीज का आगाज 4 नवंबर से होने जा रहा है। इस सीरीज के शुरुआती तीन मैचों के लिए टीम में आकिब नबी को शामिल किया गया है। कश्मीर के बारामूला से आने वाले आकिब ने अपना पहला वनडे मुकाबला 30 सितंबर 2026 को गुवाहाटी में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था। अब उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरुआती तीन वनडे के लिए शामिल किया गया है।

पढ़ें :- टीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर बने प्रज्ञान ओझा , रमेश पोवार की सिलेक्शन पैनल में एंट्री

बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया की ओर से शनिवार को जारी बयान में कहा गया कि पुरुष चयन समिति ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले तीन वनडे मैचों के लिए आकिब नबी को टीम में शामिल किया है। यह दाएं हाथ का तेज गेंदबाज, जो पहले इस सीरीज के चौथे और पांचवें वनडे के लिए टीम में था, अब वनडे सीरीज की शुरुआत से ही भारतीय टीम का हिस्सा होगा। इससे पहले प्रसिद्ध कृष्णा इस वनडे सीरीज से बाहर हो गए थे। बोर्ड ने बताया था कि हैमस्ट्रिंग की चोट से उबर रहे इस दाएं हाथ के तेज गेंदबाज को मैचों के लिए पूरी तरह तैयार होने और जरूरी वर्कलोड हासिल करने के लिए अभी और समय चाहिए।

पहले तीन वनडे के लिए भारत की अपडेटेड वनडे टीम:

शुबमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, नमन धीर, अंशुल कंबोज, गुरनूर बराड़, रुतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, ईशान किशन (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, नितीश कुमार रेड्डी (केवल पहले वनडे के लिए), आकिब नबी।

चौथे और पांचवें वनडे के लिए भारत की वनडे टीम:

पढ़ें :- 'वो रन मशीन था', 'आत्मविश्वास टूट सकता है',: यशस्वी जायसवाल को वनडे टीम में मौका नहीं मिलने पर भड़के अश्विन

श्रेयस अय्यर (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, तिलक वर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर, उपकप्तान), अक्षर पटेल, नमन धीर, औकिब नबी, गुरनूर बराड़, रुतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, यश ठाकुर, कुलदीप यादव

Advertisement