नई दिल्ली। सोमालिया में एक बड़ा आतंकी हमला हुआ है। इस्लामी चरमपंथी लड़ाकों ने घात लगाकर किए गए हमले में सोमालिया के कम से कम 20 सैनिकों को मार डाला (20 Somali Soldiers Killed) है। हमले में बचे एक सैन्य अधिकारी ने यह जानकारी दी। वहीं, सरकार ने सैन्य वाहनों को नुकसान पहुंचने की बात तो मानी, लेकिन आधिकारिक तौर पर सैनिकों के हताहत होने के बारे में कुछ नहीं बताया। अल-कायदा (Al-Qaeda) से जुड़े अल-शबाब समूह (Al-Shabaab Group) ने, जो लगभग दो दशकों से सोमालिया की सरकार के खिलाफ लड़ रहा है, दक्षिणी सोमालिया (Southern Somalia) के जामीका गांव के पास सोमवार को हुए इस हमले की जिम्मेदारी ली है।
- हिन्दी समाचार
- अपराध
- Big Terrorist Attack in Somalia : अल-कायदा से जुड़े अल-शबाब समूह के हमले में सोमालिया के 20 सैनिकों की मौत, जानें सरकार ने क्या कहा?
Big Terrorist Attack in Somalia : अल-कायदा से जुड़े अल-शबाब समूह के हमले में सोमालिया के 20 सैनिकों की मौत, जानें सरकार ने क्या कहा?
By santosh singh
Updated Date