Make Chili Paneer at home: बच्चे अक्सर घर के बाहर का कुछ खाने की जिद करते रहते हैं। ऐसे में रोज रोज बाहर का खाना खिलाना उनके लिए अनहेल्दी हो सकता है। इसलिए आज हम आपके लिए चिली पनीर की रेसिपी लेकर आये है।
पढ़ें :- Rajya Sabha by-election : केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी निर्विरोध उच्च सदन पहुंचे, दो उम्मीदवारों का नामांकन रद्द
इसकी मदद से आप घर में ही चिली पनीर बना सकती हैं। जिसे एक बार बनाकर बच्चों को खिलाएंगी तो बच्चे और बड़े दोनो ही बार बार बनाने की जिद करेंगे। तो चलिए जानते हैं चिली पनीर बनाने की रेसिपी।
घर में चिली पनीर बनाने के लिए जरुरी सामग्री
हरी वाली प्याज, रंग बिरंगी शिमला मिर्च, गाजर, बीन्स, प्याज, अदरक, लहसुना, हरी मिर्च और पनीर। मसालों में नमक, काली मिर्च। इसके अलावा कॉर्नफ्लार पाउडर और बाजार में मिलने वाला चिली पनीर मसाला।
घर में चिली पनीर बनाने का तरीका
पढ़ें :- Agra News : मासूम शौर्य की श्वास नली में अटका दूध, एस एन हॉस्पिटल में इलाज के दौरान 14 महीने के बच्चे की मौत
चिली पनीर तैयार करने के लिए करीब 2 शिमला मिर्च और 1 बड़े प्याज को क्यूब्स में काट लें। अब करीब 100 ग्राम हरी प्याज को एकदम फाइन चॉप कर लें। प्याज के पत्तों को भी इस्तेमाल करना है। लहसुन थोड़ा ज्यादा और अदरक कम रखनी है उसे बारीक चॉप कर लें। इसी के साथ 1 छोटा प्याज भी बारीक चॉप कर लें।
अब गाजर का एक बड़ा टुकड़ा यानि आधी गाजर और 5-6 बीन्स को बारीक काट लें।सारी सब्जियां अच्छी तरह से धोकर काटें और अलग-अलग रख दें। अब पनीर को क्यूब्स में काट लें और उसके ऊपर 1-2 चम्मच कॉर्नफ्लार पाउडर डाल दें। पनीर पर थोड़ी हल्दी, नमक और लाल मिर्च पाउडर डालें और इसे उछालते हुए टॉस करें जिससे सारी चीजें पनीर पर चिपक जाएं। अब एक पैन लें उसमें पनीर को हल्का फ्राई कर लें और निकाल लें।
अब कहाड़ी में तेल डालें और उसमें कटा हुआ लहसुन, अदरक, प्यार और हरी मिर्च डालकर हल्का भून लें। अब इसमें मोटा कटा प्याज, शिमला मिर्च, गाजर और बीन्स भी डाल दें। सब्जियों को गलाने के लिए थोड़ा नमक डाल दें। हल्का फ्राई होने दें और एक बाउल में चिली पनीर मसाला निकालें और उसे पानी में अच्छे से घोल लें।इसे सब्जियों वाली कड़ाही में डाल दें।
ग्रेवी को गाढ़ा बनाने के लिए 1 बड़ा स्पून कॉर्नफ्लार पाउडर पानी में घोलकर मिक्स कर दें। अब फ्राई किया हुआ पनीर और फाइन चॉप स्प्रिंग अनियम यानि हरा प्याज डाल दें।स्वाद के हिसाब से नमक और थोड़ी काली मिर्च डाल दें। चिली पनीर को 5 मिनट पकने के बाद गैस बंद कर दें। तैयार है एकदम स्वादिष्ट चिली पनीर। अब गरमा-गर्म इसे सर्व कीजिए।