Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Tandoori roti in pressure cooker: बिना तंदूर और किसी झंझट के घर में ऐसे बनाएं ढाबा स्टाईल तंदूरी रोटी

Tandoori roti in pressure cooker: बिना तंदूर और किसी झंझट के घर में ऐसे बनाएं ढाबा स्टाईल तंदूरी रोटी

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Tandoori roti in pressure cooker: रोज रोज वही सिंपल तवा रोटी खाकर बोर हो गई हैं और तंदूरी रोटी बनाने का खूब कर रहा है मन। तो इसे आप बिना किसी झंझट के बहुत आराम से घर में बना सकती हैं वो भी बिना तंदूर के। तंदूरी रोटी खाने के लिए होटल, रेस्टोरेंट या फिर ढाबा पर जाना पड़ता है।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

फिर बदले में लंबा चौड़ा बिल। हर किसी के बजट के बस की बात नहीं होती। ऐसे में अगर आप तंदूरी रोटी घर में बनाना चाहती है तो बहुत ही आसानी से घर में कुकर में बना सकती हैं। वो भी बहुत कम समय में..बिना किसी झंझट के। तो चलिए जानते है कुकर में तंदूरी रोटी बनाने का तरीका।

तंदूरी रोटी बनाने के लिए जरुरी सामग्री

एक कटोरी गेहूं का आटा
-आधी कटोरी मैदा
-आधी छोटी चम्‍मच नमक
-थोड़ा सा घी
-बड़े आकार का प्रेशर कुकर
-जरूरत के अनुसार पानी

प्रेशर कुकर में तंदूरी रोटी बनाने का ये है तरीका

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप

प्रेशर कुकर में तंदूरी रोटी बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े बर्तन में आटा, मैदा, नमक का डालें और इन्‍हें मिक्‍स कर लें। अब थोड़ा थोड़ा पानी मिलाते हुए सॉफ्ट आटा बनाएं। ये आटा तवा रोटी के आटे की तुलना में अधिक मुलायम होता है। नमक डालने से इसका स्‍वाद अच्‍छा होता है। आटा बन जाने पर इसे कुछ देर ढंककर आधा या एक घंटे के लिए छोड़ दें।

फिर इसे प्‍लेट में निकालेंगे और हाथ में थोड़ा सा घी लगाकर इसे अच्‍छी तरह फिर से मसआप पांच लीटर या इससे बड़े साइज का कुकर लें। इसमें आप एक साथ 4 से 5 रोटियां आराम से बना सकते हैं। आप अब गैस का फ्लेम ऑन करें और कुकर का ढक्‍कन हटाकर इसे फ्लेम पर उल्‍टा पलटकर 2 मिनट के लिए हाई फ्लेम पर रख दें।

जब तक कुकर गर्म हो रहा है तबतक आप छोटी और मध्‍यम आकार की लोइयां बना लें, जिससे एक साथ कई रोटियां बनाया जा सके। अब इन लोई को बिना सूखा आटा लगाए दबादबाकर रोटियों के आकार का बना लें। आप इसके लिए हाथ में घी या तेल लगा सकते हैं। ये रोटी थोड़ी सी मोटी होती हैं।

इस तरह आप 4 रोटियां बेल कर प्‍लेट में रखें। अब गैस से कुकर को उठाएं और घुमाघुमाकर उसकी अंदरूनी सतह पर रोटियों में एक तरफ पानी लगाकर चिपकाते जाएं। गर्म कुकर होने की वजह से आसानी से रोटियां चिपक जाएंगी। फिर कुकर को गैस पर उल्‍टा रखकर मीडियम आंच पर घुमाघुमा कर रखें। बीच बीच में चेक करते रहें कि रोटियां जल तो नहीं रहीं। अब आप चिमटे की मदद से इसे निकालें और धी या मक्‍खन लगाकर गर्मागर्म परोसें।

पढ़ें :- पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामना, कहा- प्रकाश का ये पर्व अंधकार के खिलाफ हमारे संकल्प का परिचय है
Advertisement