आज शुक्रवार को गोवर्धन पूजा का पर्व धूमधाम से मनाया जाता रहा है। त्यौहार के इस सीजन में सुबह से ही पकवानों की तैयारियां शुरु हो जाती हैं। एक के बाद एक त्यौहार पड़ता है। कई दिन तक चलने वाले इस त्यौहार में महिलाओं को कन्फ्यूजन में समझ ही नहीं आता आखिर क्या बनाऊं।
पढ़ें :- दिवाली से पहले अमूल ने आम जनता को दिया महंगाई का बड़ा झटका, इन उत्पाद के बढ़ाए दाम
अगर आपको भी समझ नहीं आ रहा तो आत हम आपकी इस मुश्किल को थोड़ा आसान कर देते है। गोवर्धन की पूजा के पर्व को और भी स्पेशल बनाएं स्पेशल रेसिपी के साथ। आज हम आपके लिए लाएं पनीर काली मिर्च बनाने का तरीका।
पनीर काली मिर्च बनाने के लिए जरुरी सामग्री
1. 250 ग्राम पनीर
2. 2 टेबलस्पून तेल
पढ़ें :- Sooran Health Benefits : इस सीजन में सूरन खाना बहुत फायदेमंद , दीपावली के मौके पर इसकी सब्जी खाने का विशेष महत्व
3. 2 टेबलस्पून अदरक लहसुन का पेस्ट
4. 1 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
5. 1 प्याज (बारीक कटा)
6. 10 काजू (भुना हुआ)
7. 1/2 टेबलस्पून तेल (मसाला भुनने के लिए)
पढ़ें :- 48 साल से पानी नहीं पिया, दुनिया के सबसे सफल निवेशक वॉरेन बफेट प्यास लगने पर पीते हैं- Coca-Cola
8. 1/4 कप दही
9. 1/4 टेबलस्पून गरम मसाला
10. 1/2 टेबलस्पून धनिया पाउडर
11. 1/2 टेबलस्पून जीरा पाउडर
12. नमक (स्वादानुसार)
13. 3/4 का काली मिर्च (पीसा हुआ)
पढ़ें :- Hot parathas in winter : सर्दियों के मौसम में गरमागरम पराठे सेहत को देते हैं उड़ान , पाचन दुरुस्त रखते हैं
14. 3 टेबलस्पून क्रीम
15.1 टेबलस्पून कसूरी मेथी
पनीर काली मिर्च बनाने का तरीका
पनीर काली मिर्च को बनाने के लिए सबसे पहले पनीर के छोटे-छोटे टुकड़े कर लें।अब एक पैन में तेल डालकर पनीर को हल्का फ्राई करें।जब पनीर हल्का फ्राई हो जाए, तो उसे गैस से उतार कर एक प्लेट में निकाल ले।अब फिर से एक पैन में तेल डालकर गैस पर गर्म करें।जब तेल गर्म हो जाए, तो उसमें अदरक लहसुन का पेस्ट, हरी मिर्च, प्याज और काजू डाल कर हल्का भुनें।
जब सारी चीजे भुन जाए, तो उसे गैस से उतारकर ठंडा होने के बाद मिक्सी में पीस लें।अब फिर से एक पैन में तेल डालकर उसमें पीसे गए पेस्ट को डालकर थोड़ी देर तक भुनें।जब पेस्ट हल्का भुन जाए, तो उसमें दही, धनिया पाउडर, जीरा पाउडर, गरम मसाला पाउडर और नमक डालकर 30 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं।
30 मिनट बाद उसमें आवश्यकतानुसार पानी डालकर उसमें पीसी हुआ काली मिर्च और क्रीम डालकर उसे मिलाते हुए पकाएं।जब ग्रेवी बनकर तैयार हो जाए, तो ऊपर से कसूरी मेथी डालकर उसे गैस से उतार लें।अब एक बर्तन में पनीर डालकर ऊपर से बनाए गए ग्रेवी को डालकर गर्म-गर्म सर्व करें।