Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. How to make Chana Dal Kebab: घर में ऐसे बनाएं चने की दाल के टेस्टी वेज कबाब और पराठा, ये है बेहद आसान सा तरीका

How to make Chana Dal Kebab: घर में ऐसे बनाएं चने की दाल के टेस्टी वेज कबाब और पराठा, ये है बेहद आसान सा तरीका

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

How to make Chana Dal Kebab: वैसे वेज कबाब और पराठा नवाबों के शहर लखनऊ में बहुत ही आसानी से हर गली और चौराहे पर मिल जाता है। स्वाद भी लाजवाब होता है। स्ट्र्रीट फूड का अपना ही मजा है। वहीं कुछ महिलाओं को कुकिंग का बेहद शौक होता है।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

वे हर वो हर चीज को घर में ट्राई करने की कोशिश जरुर करती हैं और परिवार को अपने हाथों की बनी चीज खिलाकर खूब वाह वाही लेती हैं। अगर आप को भी कुकिंग का शौक है तो आप भी घर में ही कबाब पराठे ट्राई कर सकती हैं। तो चलिए जानते हैं घर में कबाब पराठा बनाने का तरीका।

वेज कबाब बनाने के लिए जरुरी सामग्री

चना दाल – 2 कप
प्याज़ – 1 बारीक चॉप किया हुआ
अदरक – 1 टीस्पून पेस्ट
लहसुन – 1 टीस्पून पेस्ट
इलायची – 2
बड़ी इलायची -1
काली मिर्च – 4 दानें
दालचीनी – 1 टुकड़ा
लौंग – 2
साबुत धनिया – 1 टेबल स्पून
लाल मिर्च – 2 साबुत
जीरा – 1 टीस्पून
बेसन – 3 टेबल स्पून
रिफाइंड ऑयल – ½ कप
नमक – स्वादानुसार

पराठे के लिए सामग्री

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप

मैदा – 2 कटोरी
बेकिंग सोडा – 2 चुटकी
दही – ½ कप
रिफाइंड ऑयल – 2 टेबल स्पून
नमक – स्वादानुसार

चने की दाल के वेज कबाब बनाने का तरीका

चने की दाल में बड़ी-छोटी इलायची, दालचीनी, लौंग डालकर 4 सीटी आने तक कुकर में भाप लगाएं। ध्यान रहे की गैस की आंच कम हो और दाल में ½ कप से ज़्यादा पानी न डालें। जब कुकर का भाप खत्म हो जाए, तब दाल में से इलायची, दालचीनी और लौंग निकालकर अलग कर दें। इस दाल को मिक्सर में पीस लें। साबुत धनिया, लाल मिर्च, काली मिर्च और जीरा को ड्राई रोस्ट करके पीस लें।

इस मसाले को पिसी हुई दाल में डालकर अच्छी तरह मिला लें और इसकी टिक्की बनाकर तवे पर सेंक लें। कबाब को दोनों तरफ से अच्छी तरह सेकें। अब मैदे में नमक, दही, बेकिंग सोडा और रिफाइंड ऑयल डालकर आटा गूंथ लें। आटे को आधे घंटे के लिए रख दें। पराठा बनाने के लिए कड़ाही को उल्टा करके गैस पर रख दें।

आंच धीमी रखें और गूंथे हुए आटे की लोई लेकर पतले पराठे बेल लें। इस पराठे को कड़ाही पर रिफाइंड लगाकर सेंक लें। पराठे में हरी चटनी, लच्छेदार प्याज़ और 2 कबाब डालकर रोल बना लें और इसे गर्मा-गरम सर्व करें। चना दाल की जगह उबले हुए राजमा का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।

पढ़ें :- पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामना, कहा- प्रकाश का ये पर्व अंधकार के खिलाफ हमारे संकल्प का परिचय है
Advertisement