Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Make Thandai at home on Mahashivratri: महाशिवरात्रि के मौके पर घर में बनाएं अमरुद की ठंडाई, भगवान शिव को लगाएं भोग

Make Thandai at home on Mahashivratri: महाशिवरात्रि के मौके पर घर में बनाएं अमरुद की ठंडाई, भगवान शिव को लगाएं भोग

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

 

पढ़ें :- EPFO Update : क्या आपको भी पीएफ बैलेंस चेक करने में आ रही है दिक्कत? जानें क्या है ईपीएफओ का नया लेजर माइग्रेशन सिस्टम

Make Thandai at home on Mahashivratri: इस साल महाशिवरात्रि का पावन पर्व आठ मार्च को पड़ रहा है। इस  दिन भक्त भगवान शिव का अभिषेक और पूजा अर्चना आदि करते हैं। भगवान शिव को खुश करने के लिए ठंडाई और भांग व अन्य चीजों का भोग लगाते हैं। आज हम आपको अमरुद की ठंडाई बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं। जिसे आप भगवान शिव को भोग लगाकर उन्हें प्रसन्न तो कर ही सकते हैं साथ में अपने पूरे परिवार के साथ इसका आनंद ले सकते हैं।
तो चलिए फिर जानते हैं अमरुद की ठंडाई बनाने का तरीका।

अमरूद की ठंडाई बनाने के लिए आपको चाहिए

दूध – 1 गिलास
अमरूद जूस – 1/2 गिलास
बादाम – 1/2 कप
पिस्ता – 1/4 कप
काजू – 1/4 कप
खरबूज बीज – 1 बड़ा चम्मच
इलायची पाउडर – 2 छोटे चम्मच
काली मिर्च – 1 छोटा चम्मच
सौंफ – 1 छोटा चम्मच
फूड कलर – जरूरत अनुसार
आइस क्यूब्स – 5-6

अमरुद की ठंडाई बनाने का तरीका

पढ़ें :- 'मेलोडी इतनी चॉकलेटी क्यों है? जवाब मेलोडी खाओ, खुद जान जाओ' पीएम मोदी के जॉर्जिया मेलोनी को दिए खास गिफ्ट के बाद पार्लेजी की टॉफी आई चर्चा में

अमरूद की ठंडाई बनाने के लिए सबसे पहले अमरूद का जूस निकालकर अलग रख लें। अब एक कड़ाही को मीडियम आंच पर गर्म करके उसमें बादाम, काजू और पिस्ता को रोस्ट करके एक बाउल में निकाल लें।

ड्राई फ्रूट्स रोस्ट होने के बाद कड़ाही में सौंफ डालकर उसे भी हल्का भूनकर अलग निकाल लें। अब मिक्सर जार में काजू, बादाम, पिस्ता, सौंफ, खरबूज बीज और काली मिर्च को डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह से ग्राइंड कर लें।

अब इस मिश्रण को एक बड़े कटोरे में निकालकर ऊपर से इलायची पाउडर डालकर चम्मच से मिला लें। इसके बाद एक जग में आधा गिलास दूध और आधा गिलास अमरूद का जूस डालकर उसमें 2 चम्मच तैयार मिश्रण को डालकर मिक्स कर दें।

इसके बाद बड़े चम्मच की मदद से इसे अच्छी तरह घोंट लें। ठंडाई को अच्छा रंग देने के लिए इसमें फूड कलर मिला लें। अब ठंडाई को एख सर्विंग गिलास में निकालकर ऊपर से तीन-चार आइस क्यूब्स डालकर सर्व करें।

 

पढ़ें :- Workout : अगर आप भी गर्मियों में पाना चाहते हैं टोन्ड लेग्स, तो अपने रूटीन में शामिल करें ये 7 वर्कआउट
Advertisement