नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) का राज्यसभा में बतौर सदस्य कार्यकाल 25 जून को समाप्त हो गया था। राज्यसभा सदस्य के रूप में खड़गे का कार्यकाल समाप्त होने के साथ ही विपक्ष के नेता का पद भी रिक्त हो गया था। अब खड़गे के राज्यसभा सदस्य के रूप में दूसरे कार्यकाल का आगाज हो गया है। मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) ने सोमवार को राज्यसभा सदस्यता की शपथ ली।
पढ़ें :- Ram Mandir Donation Row : राम मंदिर परिसर के अंदर मीडिया कवरेज बैन, कांग्रेस बोली- प्रतिबंध लगाने से सवाल खत्म नहीं होंगे, बल्कि संदेह और गहरा होगा
मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) कर्नाटक से लगातार दूसरी बार उच्च सदन के लिए निर्वाचित हुए हैं। राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन (Chairman CP Radhakrishnan) ने मल्लिकार्जुन खड़गे को सदस्यता की शपथ दिलाई। मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) ने हिंदी में शपथ ली। इस मौके पर राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश, नेता सदन जेपी नड्डा, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू, कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी मौजूद रहे। राज्यसभा सदस्यता की शपथ लेने के साथ ही मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) को फिर से विपक्ष का नेता भी चुन लिया गया।
मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) ने शपथग्रहण के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा है कि जनता की चिंता, आकांक्षा और आवाज को पूरी ईमानदारी, दृढ़ विश्वास और संकल्प के साथ उठाते रहेंगे। उन्होंने फिर से राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेने और उच्च सदन में विपक्ष के नेता के रूप में जिम्मेदारी को गर्व का विषय बताया।
I had the privilege of taking the oath of office as a Member of the Council of States, again. It is a matter of immense pride and responsibility to continue serving this august Upper House as the Leader of the Opposition.
I extend my sincere gratitude to the Hon’ble Vice… pic.twitter.com/oUfG94ppO4
पढ़ें :- पीलीभीत में सीएम योगी ने विस्थापित परिवारों को दी बड़ी सौगात, कहा-सपा-कांग्रेस ने वंचितों की कभी नहीं की चिंता
— Mallikarjun Kharge (@kharge) June 29, 2026
उन्होंने कहा कि मुझे एक बार फिर ‘काउंसिल ऑफ़ स्टेट्स’ (राज्यसभा) के सदस्य के तौर पर शपथ लेने का सौभाग्य मिला। विपक्ष के नेता के रूप में इस प्रतिष्ठित उच्च सदन की सेवा जारी रखना मेरे लिए बहुत गर्व और ज़िम्मेदारी की बात है। मैं भारत के माननीय उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति श्री सी. पी. राधाकृष्णन और माननीय उप-सभापति श्री हरिवंश का उनके निरंतर सहयोग के लिए हार्दिक आभार व्यक्त करता हूँ।
मल्लिकार्जुन खड़गे ने लिखा कि मैं इंडियन नेशनल कांग्रेस के नेतृत्व, विशेष रूप से CPP चेयरपर्सन श्रीमती सोनिया गांधी और लोकसभा में विपक्ष के नेता श्री राहुल गांधी, कांग्रेस पार्टी में अपने साथी सहयोगियों और सांसदों, तथा उन अनगिनत पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों का भी दिल से शुक्रिया अदा करता हूँ, जिनके अटूट विश्वास और प्रोत्साहन ने सार्वजनिक जीवन और संसदीय सेवा की मेरी लंबी यात्रा में मेरा साथ दिया है।
मैं सभी राजनीतिक दलों के फ्लोर लीडर्स, खासकर INDIA ब्लॉक के अपने सहयोगियों और व्यापक विपक्ष का भी उनके सहयोग और आपसी तालमेल के लिए उतना ही आभारी हूँ। मुझे उम्मीद है कि संसद के आगामी मॉनसून सत्र के दौरान हमारा तालमेल और भी बेहतर होगा, ताकि हम सब मिलकर मौजूदा सरकार को और अधिक जवाबदेह बना सकें। हम पूरी ईमानदारी, दृढ़ विश्वास और संकल्प के साथ लोगों के ज्वलंत मुद्दों, उनकी आकांक्षाओं और उनकी आवाज़ को उठाते रहेंगे। यह हमारी सबसे बड़ी ज़िम्मेदारी है और मैं इसे पूरी निष्ठा के साथ निभाऊंगा।
पढ़ें :- Ram Mandir Donation Scam : सीएम योगी का FIR के बाद पहला बयान, बोले- जन आस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, रामभक्तों की न लें अग्निपरीक्षा
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष परम आदरणीय श्री मल्लिकार्जुन खरगे जी लगभग 50 बरसों से देश की सेवा कर रहे हैं। उन्होंने एक आम कार्यकर्ता के रूप में अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत की और आज पार्टी के सर्वोच्च पद की जिम्मेदारी संभालते हुए, कांग्रेस की विचारधारा और देश के लोकतंत्र… pic.twitter.com/rApUIwabE0
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) June 29, 2026
कांग्रेस महासचिव व वायनाड से लोकसभा सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक्स पोस्ट पर लिखा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे लगभग 50 बरसों से देश की सेवा कर रहे हैं। उन्होंने एक आम कार्यकर्ता के रूप में अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत की और आज पार्टी के सर्वोच्च पद की जिम्मेदारी संभालते हुए, कांग्रेस की विचारधारा और देश के लोकतंत्र को मजबूत करने में अपना अमूल्य योगदान दे रहे हैं। उनका दशकों पुराना अनुभव, उनकी दूरदर्शिता और बेमिसाल जीवटता हम सब के लिए प्रेरणा का स्रोत है। खरगे ने आज एक बार फिर से राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली है। उन्हें हार्दिक बधाई एवं बहुत-बहुत शुभकामनाएं।