1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. Shocking news: मध्य प्रदेश में दुर्गा अष्टमी पर शख्स ने दे दी अपनी बली, मंदिर में खून देख लोगो के उड़ गए होश

Shocking news: मध्य प्रदेश में दुर्गा अष्टमी पर शख्स ने दे दी अपनी बली, मंदिर में खून देख लोगो के उड़ गए होश

मध्य प्रदेश से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां के पन्ना में अष्टमी के दिन युवक ने मंदिर में अपनी गर्दन काट कर बली देने का प्रयास किया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार युवक ने नवरात्रि में नौ दिनों का व्रत रखा था उपासना करते हुए शुक्रवार को उसने मां की चौखट पर हसिए से अपनी गर्दन काट ली।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Shocking news: मध्य प्रदेश से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां के पन्ना में अष्टमी के दिन युवक ने मंदिर में अपनी गर्दन काट कर बली देने का प्रयास किया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार युवक ने नवरात्रि में नौ दिनों का व्रत रखा था उपासना करते हुए शुक्रवार को उसने मां की चौखट पर हसिए से अपनी गर्दन काट ली।

पढ़ें :- MP Rajya Sabha : हरदीप सिंह पुरी ने दाखिल किया नामांकन, CM मोहन यादव सहित कई दिग्गज नेता रहे मौजूद

मंदिर में खून ही खून हो गया। इससे पहले युवक खुद पर एक और वार करता मंदिर के पुजारी और बाकी के लोगो ने उसे रोक लिया। इस दौरान खून से लतपत युवक बेहोश हो गया। आनन फानन में उसे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एमपी के पन्ना जिले के ग्राम पंचायत केवटपुर के भखुरी का है। यहां के रहने वाले राजकुमार यादव नाम के युवक ने नवरात्रि में नौ दिनों का व्रत रखा था।शुक्रवार को अष्टमी के मौके पर गांव के विजयशन देवी मंदिर पहुंचा।

यहां पूजा पाठ के बाद अचानक उसने अपनी गर्दन पर वार कर लिया। इससे पूरे मंदिर में खून ही खून हो गया। युवक के शरीर से मंदिर में खून की धार निकलती देख पुजारी और बाकी लोगो के होश उड़ गए। घायल अवस्था में युवक को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया और पुलिस को सूचना दी।

धर्मपुर थाना पुलिस ने गंभीर रुप से घायल युवक को अजयगढ़ स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। प्राथमिक इलाज के बाद उसे जिला चिकित्सायल के लिए रेफर कर दिया गया।

पढ़ें :- "पत्नी को लोकसभा टिकट दिलाने के खातिर प्रियंका गांधी को दिए थे 7 करोड़!" गौरव कुमार ने फुल रिफंड की मांग करते हुए आत्मदाह की दी चेतावनी

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...