Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Manipur Violence : सीएम बीरेन सिंह ने राज्य की जनता से मांगी माफी, बोले- ‘I am Sorry’

Manipur Violence : सीएम बीरेन सिंह ने राज्य की जनता से मांगी माफी, बोले- ‘I am Sorry’

By santosh singh 
Updated Date

इंफाल। मणिपुर के सीएम एन बीरेन सिंह (Manipur CM N Biren Singh) ने कहा कि यह पूरा साल बहुत दुर्भाग्यपूर्ण रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले 3 मई से आज तक जो कुछ भी हो रहा है उसके लिए मुझे खेद है। सीएम एन बीरेन सिंह (CM N Biren Singh) ने कहा कि मैं राज्य के लोगों से माफी मांगना चाहता हूं।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

सीएम एन बीरेन सिंह (CM N Biren Singh) ने कहा कि कई लोगों ने अपने प्रियजनों को खो दिया। कई लोगों ने अपना घर छोड़ दिया। मुझे वास्तव में खेद है। मैं माफी मांगना चाहता हूं। उन्होंने कहा कि अब, मुझे उम्मीद है कि पिछले 3-4 महीनों की शांति की प्रगति को देखने के बाद, मुझे उम्मीद है कि नए साल 2025 के साथ राज्य में सामान्य स्थिति और शांति बहाल हो जाएगी। एन बीरेन सिंह ( N Biren Singh)ने कहा कि मैं राज्य के सभी समुदायों से अपील करना चाहता हूं कि जो हुआ सो हुआ। उन्होंने कहा कि हमें अब पिछली गलतियों को भूलना होगा और एक नया जीवन शुरू करना होगा। एक शांतिपूर्ण मणिपुर, एक समृद्ध मणिपुर, हम सभी को एक साथ रहना चाहिए।

Advertisement