1. हिन्दी समाचार
  2. ऑटो
  3. Maruti Suzuki EVX : जल्द आएगी मारुति की पहली इलेक्ट्रिक कार , जानें रेंज और फीचर्स

Maruti Suzuki EVX : जल्द आएगी मारुति की पहली इलेक्ट्रिक कार , जानें रेंज और फीचर्स

इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती डिमांड को देखते हुए आटो कंपनियों में प्रतिस्पर्धा तेज हो गई है। दिग्गज आटो कंपनी मारुति सुजुकी की पहली इलेक्ट्रिक कार eVX को लेकर काफी समय से इंतजार किया जा रहा है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Maruti Suzuki EVX : इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती डिमांड को देखते हुए आटो कंपनियों में प्रतिस्पर्धा तेज हो गई है। दिग्गज आटो कंपनी मारुति सुजुकी की पहली इलेक्ट्रिक कार eVX को लेकर काफी समय से इंतजार किया जा रहा है। इसे पिछले साल ऑटो एक्सपो में शोकेस किया गया था। उम्मीद है कि ये इलेक्ट्रिक एसयूवी इस साल के आखिर या साल 2025 की शुरुआत में भारतीय बाजार में लॉन्च की जाएगी।

पढ़ें :- hero vida vida : इलेक्ट्रिक स्कूटर विडा ने बनाया खास रिकॉर्ड , कंपनी खास उपलब्धि हासिल की

मारुति सुजुकी ईवीएक्स को कई बार सड़कों पर टेस्टिंग करते हुए देखा जा चुका है। हालिया तस्वीरों के मुताबिक कंपनी इस इलेक्ट्रिक कार के प्रोडक्शन-रेडी मॉडल की टेस्टिंग शुरू कर चुकी है।  साइज के मामले में ये उतनी ही बड़ी होगी, जितनी मारुति ग्रैंड विटारा एसयूवी है।

फीचर्स
फीचर्स के मामले में Maruti eVX बड़े फ्लोटिंग-टाइप टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, नए डिजाइन के डैशबोर्ड और कंट्रोल स्विच, लेदर सीट्स, ड्राइविंग मोड्स के लिए रोटरी डायल के साथ आएगी. इसके अलावा कार में टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील और ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स भी होंगे।

Maruti Suzuki eVX की रेंज
इस अपकमिंग इलेक्ट्रिक कार में पावरफुल इलेक्ट्रिक मोटर दिया जाएगा ताकि तगड़ी रेंज मिल सके. रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें 55-60kWh का बैटरी पैक मिल सकता है। दावा किया जा रहा है कि ये एक बार की फुल चार्जिंग में 500 से 550 किलोमीटर तक की रेंज देगी।

पढ़ें :- 21 साल बाद बड़ी एसयूवी सेगमेंट में होंडा देगी दस्तक, नए नाम के साथ जारी टीजर, जानें बाजार में कब होगी एंट्री?
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...