1. हिन्दी समाचार
  2. ऑटो
  3. Maruti Suzuki Ignis Radiance Edition : लॉन्च हुआ मारुति सुजुकी इग्निस रेडिएंस एडिशन ,जानें कीमत

Maruti Suzuki Ignis Radiance Edition : लॉन्च हुआ मारुति सुजुकी इग्निस रेडिएंस एडिशन ,जानें कीमत

मारुति सुजुकी ने अपनी कार  इग्निस का नया रेडिएंस एडिशन लॉन्च कर दिया है। इग्निस रेडिएंस एडिशन में अंदर और बाहर दोनों तरफ कई कॉस्मेटिक सुधार किए गए हैं।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Maruti Suzuki Ignis Radiance Edition : मारुति सुजुकी ने अपनी कार  इग्निस का नया रेडिएंस एडिशन लॉन्च कर दिया है। इग्निस रेडिएंस एडिशन में अंदर और बाहर दोनों तरफ कई कॉस्मेटिक सुधार किए गए हैं। यह सिग्मा, जेटा और अल्फा ट्रिम में उपलब्ध है।
मारुति इग्निस की बिक्री कंपनी के नेक्सा डीलरशिप द्वारा की जाती है और अब तक इस कार के 2.8 लाख से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री की जा चुकी है।

पढ़ें :- hero vida vida : इलेक्ट्रिक स्कूटर विडा ने बनाया खास रिकॉर्ड , कंपनी खास उपलब्धि हासिल की

बेस सिग्मा वेरिएंट पर 3,650 रुपये की अतिरिक्त एक्सेसरीज मिलती हैं। इनमें व्हील कवर, डोर वाइजर और क्रोम ट्रिम शामिल हैं। ज़ेटा और अल्फा वेरिएंट पर 9,500 रुपये की एक्सेसरीज मिलती हैं, जिसमें नए सीट कवर, कुशन, डोर क्लैडिंग और डोर वाइजर शामिल हैं।

इग्निस रेडिएंस एडिशन में स्टैंडर्ड कार जैसा ही 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन लगा है। यह 6,000 आरपीएम पर 82 बीएचपी और 4,200 आरपीएम पर 113 एनएम उत्पन्न करता है और इसे 5-स्पीड मैनुअल या 5-स्पीड एएमटी के साथ जोड़ा गया है।

 

पढ़ें :- 21 साल बाद बड़ी एसयूवी सेगमेंट में होंडा देगी दस्तक, नए नाम के साथ जारी टीजर, जानें बाजार में कब होगी एंट्री?
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...