1. हिन्दी समाचार
  2. ऑटो
  3. Maruti Suzuki September Sales : मारुति सुजुकी ने सितंबर में इतनी गाड़ियां बेची , सबसे आगे रही  

Maruti Suzuki September Sales : मारुति सुजुकी ने सितंबर में इतनी गाड़ियां बेची , सबसे आगे रही  

दुनिया की लोकप्रिय कार निर्माता मारुति सुजुकी ने  सितंबर माह में सबसे अधिक गाड़ियां बेची। इस दौरान उसने करीब 2 फीसदी की सालाना बढ़त के साथ कुल (घरेलू और निर्यात) 1.84 लाख गाड़ियां बेची हैं।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Maruti Suzuki September Sales : दुनिया की लोकप्रिय कार निर्माता मारुति सुजुकी ने  सितंबर माह में सबसे अधिक गाड़ियां बेची। इस दौरान उसने करीब 2 फीसदी की सालाना बढ़त के साथ कुल (घरेलू और निर्यात) 1.84 लाख गाड़ियां बेची हैं।
सेल्स रिपोर्ट के अनुसार, पिछले साल कंपनी ने इसी महीने के दौरान 1.81 लाख बिक्री हासिल की थी। इस अवधि में घरेलू बाजार में बिक्री 1.44 लाख रही, जो सितंबर, 2023 में बिकीं 1.5 लाख से सालाना 4 प्रतिशत कम हैं।

पढ़ें :- Royal Enfield Flying Flea C6 : रॉयल एनफ़ील्ड की पहली इलेक्ट्रिक बाइक की शुरू हुई डिलीवरी, छोटे सर्विस सेंटर बनाए गए

ऑल्टो और एस-प्रेसो सहित मिनी सेगमेंट कारों की बिक्री सितंबर 2023 में 10,351 इकाइयों की तुलना में बढ़कर 10,363 इकाई हो गई।

दूसरी तरफ बलेनो, सेलेरियो, डिजायर, इग्निस, स्विफ्ट, टूर S और मारुति वैगनआर समेत कॉम्पैक्ट कारों की बिक्री घटकर 60,480 रह गई। एक साल पहले इसी महीने में इनकी बिक्री 68,551 रही थी।

यूटिलिटी वाहनों की बिक्री पिछले महीने 61,549 इकाई रही, जबकि पिछले साल इसी महीने में यह 59,272 इकाई थी। इस तरह इसमें 4 फीसदी की वृद्धि हुई।

पढ़ें :- Kia Price Hike 2026 : इस तारीख से महंगी हो जाएंगी Kia की सभी कारें ,  जानें कितना बढ़ेगा बोझ
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...