1. हिन्दी समाचार
  2. ऑटो
  3. Maruti Wagon R : मारुति वैगन आर पर मिल रही है आकर्षक छूट, फीचर और इंजन के बारे में जानें

Maruti Wagon R : मारुति वैगन आर पर मिल रही है आकर्षक छूट, फीचर और इंजन के बारे में जानें

दिग्गज आटो कंपनी मारुति सुजुकी अपनी गाड़ी Maruti Wagon R की कीमत घटा दी है।  कम कीमत, बड़ा आकार और किफायती मायलेज के चलते यह मारुति की बेस्ट सेलिंग कार में से एक रही है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Maruti Wagon R : दिग्गज आटो कंपनी मारुति सुजुकी अपनी गाड़ी Maruti Wagon R की कीमत घटा दी है।  कम कीमत, बड़ा आकार और किफायती मायलेज के चलते यह मारुति की बेस्ट सेलिंग कार में से एक रही है। ये देश की सबसे पसंदीदा कार है। इसके VXi 1.0 AGS, ZXi 1.2 AGS, ZXi+ 1.2 AGS और ZXi+ 1.2 AGS ड्यूल-टोन वेरिएंट की कीमत में 5,000 रुपये कम किए गए हैं। हालांकि, इसके एंट्री-लेवल वेरिएंट की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। गाड़ी की कीमत 5.54 लाख रुपये से शुरू होकर 7.37 लाख रुपये एक्स-शोरूम तक जाती है।

पढ़ें :- hero vida vida : इलेक्ट्रिक स्कूटर विडा ने बनाया खास रिकॉर्ड , कंपनी खास उपलब्धि हासिल की

सिटी कार मारुति सुजुकी Wagon R में 2 इंजन ऑप्शन दिए गए हैं। इसमें पहला 1.0 लीटर पेट्रोल इंजन है, जो 67bhp की पावर और 90Nm टॉर्क जेनरेट करता है। दूसरा 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन है, जो 82bhp की पावर और 113Nm टॉर्क पैदा करता है। दोनों इंजन 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड AMT गियरबॉक्स के विकल्प के साथ आते हैं।

मारुति वैगन आर में नए LED हेडलाइट और टेललाइट, चौकोर साइड मिरर, मस्कुलर बोनट, फ्लोटिंग रूफ डिजाइन के साथ ब्लैक आउट रूफ, OVRM और पिलर्स से लैस है। इसमें ड्यूल-टोन थीम के साथ 7-इंच का स्मार्टप्ले स्टूडियो टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, रिमोट लॉकिंग और पावर एडजस्टेबल विंग मिरर मिलता है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...