1. हिन्दी समाचार
  2. ऑटो
  3. Maserati GranTurismo : मासेराती ग्रैन टूरिज्मो लग्जरी कार लॉन्च जानें , शुरुआती कीमत

Maserati GranTurismo : मासेराती ग्रैन टूरिज्मो लग्जरी कार लॉन्च जानें , शुरुआती कीमत

इतालवी कार निर्माता कंपनी मासेराती (Maserati) ने भारत में नई ग्रैनटूरिस्मो (GranTurismo) स्पोर्ट्स कार लॉन्च की है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Maserati Gran Turismo : इतालवी कार निर्माता कंपनी मासेराती (Maserati) ने भारत में नई ग्रैनटूरिस्मो (GranTurismo) स्पोर्ट्स कार लॉन्च की है। इसकी शुरुआती कीमत 2.72 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) है। कंपनी ने इस कूपे स्पोर्ट कार को दो वेरिएंट्स मोडेना और ट्रोफियो में पेश किया है। कंपनी का दावा है कि इसका टॉप वेरिएंट 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ने में महज 3.5 सेकंड का समय लेता है। इन दोनों वेरिएंट्स में एक ही 3-लीटर V6 नेटुनो इंजन लगा है, लेकिन अलग-अलग ट्यूनिंग की गई है। चलिए इसके बारे में अधिक जानते हैं।

पढ़ें :- hero vida vida : इलेक्ट्रिक स्कूटर विडा ने बनाया खास रिकॉर्ड , कंपनी खास उपलब्धि हासिल की

मोडेना और ट्रोफियो दोनों वेरिएंट में MC20 सुपरकार से 3.0-लीटर नेटुनो V6 इंजन का इस्तेमाल किया गया है, लेकिन MC20 के 630bhp आउटपुट की तुलना में यह इंजन कम क्षमता वाला है। मोडेना वेरिएंट 490bhp प्रदान करता है, जबकि ट्रोफियो 550bhp प्रदान करता है, जिसमें चारों पहियों पर पावर मिलता है।

इनमें कई कॉस्मेटिक और फीचर्स का भी अंतर है। इसके अलावा कंपनी ने ऑल-इलेक्ट्रिक ग्रैनटूरिस्मो फोल्गोर को भी लॉन्च करने का ऐलान किया है। इसे अगले साल तक पेश करने की तैयारी है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...