1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Janmashtami 2025 : श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर 38वीं बार मथुरा पहुंचे सीएम योगी, गर्भगृह में ठाकुर जी के किए दर्शन

Janmashtami 2025 : श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर 38वीं बार मथुरा पहुंचे सीएम योगी, गर्भगृह में ठाकुर जी के किए दर्शन

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी (Shri Krishna Janmashtami) का पर्व आज पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मथुरा और वृंदावन में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ रहा है। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) जन्मस्थान पर पहुंच चुके हैं। इस दौरान जन्मस्थान पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नजर आए।

By संतोष सिंह 
Updated Date

मथुरा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी (Shri Krishna Janmashtami) का पर्व आज पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मथुरा और वृंदावन में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ रहा है। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) जन्मस्थान पर पहुंच चुके हैं। इस दौरान जन्मस्थान पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नजर आए। सीएम योगी (CM Yogi) द्वारा यहां विधि विधान से ठाकुर जी का पूजना किया ।

पढ़ें :- नीतीश कुमार राज्यसभा नामांकन के बाद बोले- नई सरकार को सहयोग रहेगा, इस पद पर ठोका दावा

पढ़ें :- महाराष्ट्र की राजनीति में बीजेपी ने किया बड़ा खेला, शरद पवार के खिलाफ नहीं उतारे उम्मीदवार, निर्विरोध पहुंच जाएंगे राज्यसभा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath)  ने पिछले आठ वर्षों में 38वीं बार भगवान कृष्ण की नगरी मथुरा का दौरा कर यह स्पष्ट कर दिया है कि उनकी सरकार के मुख्य एजेंडों में मथुरा का विकास भी शामिल है। मुख्यमंत्री रहते हुए सर्वाधिक बार मथुरा की यात्रा करने का उनका यह रिकॉर्ड, सनातन आस्था के प्रति उनकी सरकार के गहरे सम्मान और समर्पण को दर्शाता है। काशी और अयोध्या की तरह ही, अब मथुरा भी योगी सरकार (Yogi Government) के विकास के केंद्र में आ गया है।

कान्हा के जन्मोत्सव पर दीपदान से जगमग हुआ विश्राम घाट

उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद (Uttar Pradesh Braj Tirtha Vikas Parishad) द्वारा विश्राम घाट पर शुक्रवार की शाम दीपदान किया गया। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव (Shri Krishna Janmotsav) के अंतर्गत यमुना पर दीपदान का शुभारम्भ गन्ना विकास और चीनी मिले मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण (Sugarcane Development and Sugar Mill Minister Chaudhary Laxmi Narayan) ने दीप जलाकर किया। उन्होंने यमुना महारानी की पूजा भी की। उफनती यमुना के बीच दीपदान का दृश्य मनोहरी था। 5252 दीपों से विश्राम झिलमिला उठा। इस दौरान उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद (Uttar Pradesh Braj Tirtha Vikas Parishad) के डिप्टी सीईओ सतीश चंद्र (Deputy CEO Satish Chandra) , भाजपा नेता नरदेव चौधरी (BJP leader Nardev Chaudhary) सहित बड़ी संख्या में लोगों ने दीपदान किया।

कृष्ण जन्माष्टमी 2025 तिथि और शुभ मुहूर्त

अष्टमी तिथि आरंभ: 15 अगस्त 2025 को रात 11:49 बजे

पढ़ें :- T20 World Cup Semi Final : इंग्लैंड ने सेमीफाइनल मैच में टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, भारत की प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं

अष्टमी तिथि समाप्त: 16 अगस्त 2025 को रात 09:34 बजे

रोहिणी नक्षत्र आरंभ: 17 अगस्त 2025 को सुबह 04:38 बजे

रोहिणी नक्षत्र समाप्त: 18 अगस्त 2025 को तड़के 03:17 बजे

चंद्रोदय का समय: 16 अगस्त को रात 10:46 बजे

जन्मभूमि पर जन्माभिषेक कार्यक्रम

श्री गणपति एवं नवग्रह स्थापना-पूजन आदि रात 11:00

पढ़ें :- अ​खिलेश यादव, बोले- भाजपा ने तो फिरौती में पूरा सूबा मांग लिया, बिहार के इतिहास का सबसे बड़ा अपहरण

सहस्त्रार्चन (पुष्प एवं तुलसीदल से) रात 11: 55 बजे तक

प्राकट्य दर्शन के लिए पट बंद रात 11:59 मिनट पर

प्राकट्य दर्शन और आरती रात 12:00 बजे से 12: 10 बजे तक

पयोधर महाभिषेक (कामधेनु) रात 12: 10 बजे से 12: 25 बजे तक

ठाकुर जी का जन्म-महाभिषेक रात 12: 25 बजे से 12: 40 बजे तक

श्रंगार आरती रात 12: 45 बजे से 12: 50 बजे तक

शयन आरती रात 01:55 बजे से 2:00 बजे तक

पढ़ें :- अखिलेश, बोले-US-Israel War हिंद महासागर तक पहुंचना चिंताजनक, ये भाजपा सरकार की ‘अभूतपूर्व चुप्पी’ किसी विशेष भय के कारण इसे ‘घिग्घी बँधना’ माना जाए

जन्मोत्सव में शामिल होंगे सीएम योगी

शनिवार 11:30 बजे सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) मथुरा आएंगे। इसके बाद वह 12 बजे कन्हैया के जन्मोत्सव में शामिल होंगे। पूजा अर्चना करने के बाद वह पांचजन्य प्रेक्षागृह में साधु संतों को सम्मानित करेंगे और कई योजनाओं का लोकार्पण करेंगे। सीएम योगी के आगमन पर शुक्रवार को दिनभर अधिकारी तैयारी में जुटे रहे। हालांकि जन्मोत्सव कार्यक्रम शुक्रवार सुबह से ही शुरू हो गए हैं। सुबह करीब 10:00 बजे जन्मस्थान से विभिन्न मार्गो से होते हुए पांचजन्य पेक्षाग्रह तक शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान कलाकार बीन और ढोल नगाड़ों धुन पर जमकर झूमे। यही हाल शनिवार को रहेगा। लाखों की तादात में श्रद्धालु मथुरा पहुंचे हैं। वह जन्मोत्सव में शामिल होंगे।

टोलफ्री नंबर जारी

नगर निगम ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी (Shri Krishna Janmashtami) पर श्रद्धालुओं के लिए टोलफ्री नंबर भी जारी कर दिया है। किसी भी समस्या पर 1533 और 14420 पर वह फोन कर शिकायत दर्ज करा सकेंगे। इसके अलावा नगर निगम ने व्यवस्थाओं के लिए अलग से कंट्रोल रूम भी स्थापित किया है, जो राउंड द क्लॉक संचालित होगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...