1. हिन्दी समाचार
  2. IPL
  3. Mayank Yadav : लखनऊ सुपरजाएंट्स के गेंदबाज ने डेब्यू पर रफ्तार से काटा गदर, 156kmp की स्पीड से शिखर भी हुए बीट

Mayank Yadav : लखनऊ सुपरजाएंट्स के गेंदबाज ने डेब्यू पर रफ्तार से काटा गदर, 156kmp की स्पीड से शिखर भी हुए बीट

Mayank Yadav's Fastest Delivery : आईपीएल 2024 का 11वां मैच शनिवार को लखनऊ सुपर जाएंट्स (Lucknow Super Giants) और पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के बीच खेला गया। लखनऊ में खेले गए इस मैच में घरेलू टीम लखनऊ सुपरजाएंट्स ने 21 रनों से जीत हासिल की। इस सीजन लखनऊ सुपर जाएंट्स की इस पहली जीत में अपना पहला आईपीएल मैच खेल रहे युवा तेज गेंदबाज मयंक यादव (Mayank Yadav) हीरो रहे। जिन्होंने अपने पहले मैच में तेज रफ्तार से बल्लेबाजों को खूब छकाया और चार ओवर में सिर्फ 27 रन देकर तीन महत्वपूर्ण विकेट झटके। 

By Abhimanyu 
Updated Date

Mayank Yadav’s Fastest Delivery : आईपीएल 2024 का 11वां मैच शनिवार को लखनऊ सुपर जाएंट्स (Lucknow Super Giants) और पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के बीच खेला गया। लखनऊ में खेले गए इस मैच में घरेलू टीम लखनऊ सुपरजाएंट्स ने 21 रनों से जीत हासिल की। इस सीजन लखनऊ सुपर जाएंट्स की इस पहली जीत में अपना पहला आईपीएल मैच खेल रहे युवा तेज गेंदबाज मयंक यादव (Mayank Yadav) हीरो रहे। जिन्होंने अपने पहले मैच में तेज रफ्तार से बल्लेबाजों को खूब छकाया और चार ओवर में सिर्फ 27 रन देकर तीन महत्वपूर्ण विकेट झटके।

पढ़ें :- एशियन पैरा गेम्स में भारत का ऐतिहासिक क्लीन स्वीप! शॉट पुट में गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज पर कब्जा

पंजाब किंग्स के खिलाफ अपना पहला आईपीएल मैच खेल रहे लखनऊ सुपर जाएंट्स के तेज गेंदबाज मयंक यादव ने अपने 4 ओवर के स्पेल में कुल 9 बार 150 या उससे अधिक गति की गेंदें डाली। आईपीएल के अपने डेब्यू मैच में 21 साल के युवा तेज गेंदबाज ने सीजन की सबसे तेज गेंद डालने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। इसके अलावा उन्होंने आईपीएल के इतिहास की सबसे तेज गेंद डालने वाले टॉप-5 गेंदबाजों की सूची में भी अपनी जगह बनाई है।

मयंक यादव ने अपने आईपीएल करियर की पहली गेंद 147.1kph की रफ्तार से डाली, जिसके बाद तीसरी गेंद पर उन्होंने 150kph की स्पीड से फेंकी। पहले ओवर में भले ही उन्हें सफलता नहीं मिली हो, लेकिन उनकी तेज रफ्तार गेंदबाजी ने सबका ध्यान खींचा। इस दौरान उन्होंने गेंद 155.8kph की रफ्तार के साथ शिखर धवन की ओर गई जिस पर विपक्षी टीम के कप्तान बीट हो गए।

बता दें कि लखनऊ सुपर जाएंट्स ने मयंक यादव को आईपीएल 2022 के ऑक्शन में 20 लाख के बेस प्राइज में खरीदा था। हालांकि, चोट के चलते वह आईपीएल 2023 में नहीं खेल पाए थे। उन्हें वॉर्म-अप मैच के दौरान चोट लगी थी। हालांकि, आईपीएल 2024 में मयंक को डेब्यू का मौका मिला है और वह पहले ही मैच में अपनी रफ्तार से कहर बरपाकर सुर्खियों में आ गए हैं।

मयंक यादव दिल्ली के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं, जहां वह अपनी रफ्तार से कहर बरपा चुके हैं। उन्होंने 10 टी20 और 17 लिस्ट ए मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने सभी प्रारूपों में कुल 46 विकेट लिए हैं।

पढ़ें :- IND vs NZ Toss : भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का किया फैसला, देखें- प्लेइंग इलेवन में किन खिलाड़ियों को मिला मौका

आईपीएल के इतिहास में सबसे तेज डिलीवरी

शॉन टेट – 157.71 kph

लॉकी फर्ग्यूसन – 157.3 kph

उमरान मलिक – 157 kph

एनरिक नोर्खिया – 156.22 kph

पढ़ें :- IND vs NZ 1st T20I Live : आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा पहला टी20, जानें- कब, कहां देख पाएंगे लाइव मैच

मयंक यादव – 155.8 kph

उमरान मलिक – 155.7 kph

एनरिक नोर्खिया – 155.1 kph

उमरान मालिक – 154.8 kph

एनरिक नोर्खिया – 154.7 kph

डेल स्टेन – 154.4 kph

पढ़ें :- Asian Para Games 2026 :  भारतीय फर्राटा धाविका सिमरन शर्मा ने गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया, हासिल की स्वर्णिम सफलता

कगिसो रबाडा – 154.23 kph

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...