नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR ) में अगले दो घंटों में मौसम विभाग (Meteorological Department) ने बारिश की संभावना जताई है। इससे दिल्ली में अब ठिठुरन बढ़ सकती है। रविवार को दिनभर बादलों की आवाजाही रही। साथ ही ठंडी हवा चलती रही, जिस कारण तापमान में भी गिरावट और सर्दी बढ़ गई।
पढ़ें :- सड़क पर सवाल पूछो तो थप्पड़, ये उस सत्ता का चेहरा है जिसे अब वोटर से डर लगना हो गया है बंद...प्रवेश वर्मा के थप्पड़ मामले में बोले राहुल गांधी
आज दिन में धूप भी तेज नहीं थी। मौसम विभाग (Meteorological Department) के अनुसार, देर शाम या रात में हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। दिल्ली में रविवार सुबह न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो सामान्य से 2.2 डिग्री कम था। वहीं, अधिकतम तापमान 23.7 डिग्री, जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम है।
इन इलाकों में बारिश की संभावना
मौसम विभाग (Meteorological Department) के अनुसार, आईजीआई एयरपोर्ट, वसंत कुंज, हौजखास, मालवीयनगर, कालकाजी, महरौली, तुगलकाबाद, छतरपुर, इग्नू, आयानगर, डेरामंडी और एनसीार के नोएडा और गाजियाबाद, हरियाणा के गुरुग्राम, फारुखनगर में हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है।
मौसम बदला
पढ़ें :- युवक ने मेरे परिवार को अपशब्द कहे...थप्पड़ कांड के बाद प्रवेश वर्मा ने वीडियो जारी कर बताया
दिसंबर के पहले सप्ताह के आखिरी दिनों में ही मौसम ने करवट लेना शुरू कर दिया था। तापमान गिरने के साथ ठंडी हवाएं भी चलना शुरू हो गई थीं। फिलहाल सुबह शाम की ठंड बनी हुई थी, जबकि पूरे दिन मौसम सुहाना रहता था। हालांकि अब दिन में भी ठंड रह रही है।