1. हिन्दी समाचार
  2. ऑटो
  3. MG Cloud EV : एमजी क्लाउड ईवी जल्द मार्केट में लॉन्च होगी , जानें रेंज और डिटेल्स

MG Cloud EV : एमजी क्लाउड ईवी जल्द मार्केट में लॉन्च होगी , जानें रेंज और डिटेल्स

एमजी मोटर अपनी नई इलेक्ट्रिक कार क्लाउड ईवी को जल्द ही मार्केट में लॉन्च करने वाली है। JSW ग्रुप के साथ हाथ मिलाने के बाद, MG मोटर इंडिया भारतीय बाजार में Cloud EV लाने की उम्मीद कर रही है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

MG Cloud EV : एमजी मोटर अपनी नई इलेक्ट्रिक कार क्लाउड ईवी को जल्द ही मार्केट में लॉन्च करने वाली है। JSW ग्रुप के साथ हाथ मिलाने के बाद, MG मोटर इंडिया भारतीय बाजार में Cloud EV लाने की उम्मीद कर रही है। यह इलेक्ट्रिक MPV इंडोनेशिया में पहले से ही Wuling Cloud MPV के नाम से बिक्री पर है। यह एक क्रॉसओवर 5 सीटर इलेक्ट्रिक कार होगी जिसमें 460 किमी की रेंज मिलेगी।

पढ़ें :- hero vida vida : इलेक्ट्रिक स्कूटर विडा ने बनाया खास रिकॉर्ड , कंपनी खास उपलब्धि हासिल की

बैटरी पैक
लेकिन कंपनी में भारत के लिए, कार का नाम बदलकर MG Cloud EV रखा जाएगा। आने वाली EV में एक सिंगल इलेक्ट्रिक मोटर के साथ 50.6kWh बैटरी पैक मिलने की संभावना है। यह एक बार चार्ज करने पर अधिकतम 505 किलोमीटर से अधिक की रेंज दे सकती है। इस साल के अंत से पहले लॉन्च होने की उम्मीद है, भारत में EV की कीमत 15-20 लाख रुपये के बीच हो सकती है।

फीचर्स
एमजी की इस नई इलेक्ट्रिक कार में जोरदार फीचर्स भी उपलब्ध कराए जाएंगे। इस कार में 15.6 इंच का बड़ी टचस्क्रीन देखने को मिलेगा। साथ ही इसमें एक घुमावदार फ्रंट सीटें भी मौजूद हैं जो ड्राइवर को एक सुखद आनंद प्रदान करेगी। इतना ही नहीं इस इलेक्ट्रिक कार में 360 ड्रिग्री कैमरा, कनेक्टेड कार तकनीक के साथ सनरूफ जैसे जबरदस्त फीचर्स भी मौजूद रहेंगे।

इलेक्ट्रिक कार एडीएएस
जानकारी के अनुसार विदेशों में यह इलेक्ट्रिक कार एडीएएस, स्मार्ट टेलगेट, एडेप्टिव क्रूज़, लेन रिकॉग्निशन, सेफ डिस्टेंस, ब्रेकिंग असिस्टेंस और ऑटोमैटिक लाइट जैसे आधुनिक सेफ्टी फीचर्स के साथ लॉन्च होगी। वहीं भारतीय मॉडल के फीचर्स की अभी तक पुष्टी नहीं हो सकी है। माना जा रहा है कि नई एमजी क्लाउड ईवी की कीमत एमजी जेडएस से कम होगी. वहीं लॉन्च के साथ ही इसके डिजाइन और फीचर्स जरूर चर्चा का विषय बनेंगे।

पढ़ें :- 21 साल बाद बड़ी एसयूवी सेगमेंट में होंडा देगी दस्तक, नए नाम के साथ जारी टीजर, जानें बाजार में कब होगी एंट्री?
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...