1. हिन्दी समाचार
  2. IPL
  3. MI vs RCB Head to Head: वानखेड़े में मुंबई-बेंगलुरु का 11 बार हुआ आमना-सामना; जानें- किसका पलड़ा भारी

MI vs RCB Head to Head: वानखेड़े में मुंबई-बेंगलुरु का 11 बार हुआ आमना-सामना; जानें- किसका पलड़ा भारी

MI vs RCB Head to Head: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (IPL 2025) का 20वां मैच आज यानी 7 अप्रैल को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाना है। इस मैच में मुंबई इंडियंस के सामने रॉयल्स चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम होगी। यह एक हाईवोल्टेज मैच होने वाला हैं, क्योंकि रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज एक-दूसरे के खिलाफ खेलते हुए नजर आएंगे। 

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- Asian Champions Trophy 2026 : भारतीय पुरुष हॉकी टीम अपने पहले मुकाबले में कल बांग्लादेश से भिड़ेगी, अब चैंपियंस ट्रॉफी पर नजर

मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल्स चैलेंजर्स बेंगलुरु मैच सोमवार को शाम 7.30 बजे से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाना है। आईपीएल में दोनों टीमों की यह 34वीं भिड़ंत होगी। जिसमें बेंगलुरु की टीम एक बार फिर पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंचने की कोशिश करेगी, जबकि चार में से तीन मैच हार चुकी मुंबई इंडियंस को दूसरी जीत की तलाश होगी। वहीं, दोनों टीमों के हेड टू हेड रिकॉर्ड पर नजर डालें तो मुंबई इंडियंस का पलड़ा भारी नजर आता है।

आईपीएल में दोनों टीमों के बीच खेले गए 33 मैचों में मुंबई इंडियंस ने 19 बार जीत दर्ज की है और रॉयल्स चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 14 मैच जीते हैं। लेकिन, साल 2022 से दोनों टीमों के बीच 2-2 से बराबरी की टक्कर रही है। वहीं, वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मैचों की बात करें तो मुंबई ने बेंगलुरु के खिलाफ 8-3 से दबदबा बनाया है। बेंगलुरु ने 2015 में आखिरी बार इस मैदान पर जीत दर्ज की थी। तब से, टीम वानखेड़े में लगातार छह मैच हार चुकी है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...