राहुल गांधी ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि, पिता फौजी, बेटा भी फौजी-जिनके खून में देशभक्ति बसी है। फिर भी BJP सरकार ने देश के वीर बेटे की गोली मारकर जान ले ली, सिर्फ इसलिए क्योंकि वो लद्दाख और अपने अधिकार के लिए खड़ा था। पिता की दर्द भरी आंखें बस एक सवाल कर रही हैं-क्या आज देशसेवा का यही सिला है?
नई दिल्ली। लेह में बीते दिनों हुए हिंसक प्रदर्शन के बाद वहां पर अभी भी तनाव की स्थिति बनी हुई है। रोजमर्रा की चीजें खरीदने के लिए मंगलवार को थोड़ी देर के लिए कर्फ्यू में ढील दी गई है। इसके साथ ही, 24 सितंबर को हुए हिंसक विरोध प्रदर्शन में चार लोगों की जान चली गयी थी। अब कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने एक वीडियो शेयर कर सरकार पर निशाना साधा है।
राहुल गांधी ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि, पिता फौजी, बेटा भी फौजी-जिनके खून में देशभक्ति बसी है। फिर भी BJP सरकार ने देश के वीर बेटे की गोली मारकर जान ले ली, सिर्फ इसलिए क्योंकि वो लद्दाख और अपने अधिकार के लिए खड़ा था। पिता की दर्द भरी आंखें बस एक सवाल कर रही हैं-क्या आज देशसेवा का यही सिला है? हमारी मांग है कि लद्दाख में हुई इन हत्याओं की निष्पक्ष न्यायिक जांच होनी ही चाहिए और दोषियों को कड़ी से कड़ी सज़ा मिलनी चाहिए। मोदी जी, आपने लद्दाख के लोगों को धोखा दिया है। वो अपना हक़ मांग रहे हैं, संवाद कीजिए – हिंसा और डर की राजनीति बंद कीजिए।
पिता फौजी, बेटा भी फौजी – जिनके खून में देशभक्ति बसी है।
फिर भी BJP सरकार ने देश के वीर बेटे की गोली मारकर जान ले ली, सिर्फ इसलिए क्योंकि वो लद्दाख और अपने अधिकार के लिए खड़ा था।
पिता की दर्द भरी आंखें बस एक सवाल कर रही हैं – क्या आज देशसेवा का यही सिला है?
पढ़ें :- राहुल गांधी ने कहा कि तेल मंत्री खुद कह चुके हैं कि वे एपस्टीन के दोस्त हैं,इसके बाद सदन में शुरू हो गया हंगामा
हमारी मांग है कि… pic.twitter.com/cJqKstISjg
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) September 30, 2025
वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि, लद्दाख का दुःख पूरे देश का दुःख है। शहीद त्सेवांग थरचिन ने कारगिल युद्ध में भारत माता के प्रति अपना कर्त्तव्य निभाया…बदले में मिला क्या? लद्दाख़ में मोदी सरकार की गोली! पिता भी फ़ौज में थे, बेटा भी फ़ौज में था। गलवान में जब हमारे 20 वीर जवानों ने लदाख के LAC पर देश के लिए अपने प्राणों की आहुति दी थी, तब स्वयं मोदी जी ने चीन को CLEAN CHIT थमाई थी!
लद्दाख का दुःख पूरे देश का दुःख है।
पढ़ें :- अगर सरकार ने तुरंत कदम नहीं उठाए, तो LPG और पेट्रोल-डीज़ल करोड़ों भारतीय परिवारों के लिए बड़ी समस्या बन जाएंगे: राहुल गांधी
शहीद त्सेवांग थरचिन ने कारगिल युद्ध में भारत माता के प्रति अपना कर्त्तव्य निभाया…
बदले में मिला क्या? लद्दाख़ में मोदी सरकार की गोली !पिता भी फ़ौज में थे, बेटा भी फ़ौज में था।
गलवान में जब हमारे 20 वीर जवानों ने लदाख के LAC पर देश के… pic.twitter.com/1qCXYB7p8g
— Mallikarjun Kharge (@kharge) September 30, 2025
उन्होंने आगे लिखा, तब उन्हें हमारे जांबाजों की वीरता की याद न आई, तो अब क्या ख़ाक आएगी? जो चीन को CLEAN CHIT दे सकते हैं, वो हमारे त्सेवांग थरचिन जैसे वीर जवानों की शहादत का मान क्या रखेंगे। यही है भाजपा का खोखला राष्ट्रवाद!