Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. RSS के लोगों पर सरकारी आयुध कारखाने से कारतूस की तस्करी के आरोप पर मोहन भागवत, गृह मंत्री और प्रधानमंत्री चुप हैं : कपिल सिब्बल

RSS के लोगों पर सरकारी आयुध कारखाने से कारतूस की तस्करी के आरोप पर मोहन भागवत, गृह मंत्री और प्रधानमंत्री चुप हैं : कपिल सिब्बल

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। सरकारी आयुध कारखाने से RSS कारतूस तस्करी मामले पर वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने कहा,कि “बिहार में 44,000, हरियाणा से 25,000, कहीं और से 15,000, कारतूसों की तस्करी हुई. और इसमें RSS के 2 नाम जुड़े हुए हैं, लेकिन इसके बावजूद मोहन भागवत, गृह मंत्री और प्रधानमंत्री चुप हैं।

पढ़ें :- Video-आज़म खान को लेकर गाजियाबाद एमपी-एमएलए कोर्ट पहुंची ED, मीडिया के सवाल करने पर बोले- क्या है बोलने के लिए?

राष्ट्रीय जाँच एजेंसी (NIA) और बिहार, उत्तर प्रदेश तथा हरियाणा की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) के संयुक्त अभियानों में एक अंतर-राज्यीय हथियार और गोला-बारूद तस्करी नेटवर्क का खुलासा हुआ है। अब जांच एजेंसियां ये पता लगा रही हैं कि सरकारी ऑर्डनेंस फैक्ट्रियों (आयुध कारखानों) में निर्मित गोला-बारूद अधिकृत चैनलों से होते हुए इन अवैध नेटवर्क और निजी हथियारों की दुकानों तक कैसे पहुंचे ?

एजेंसियोओ से मिली जानकारी के अनुसार भोजपुर (बिहार) के कुलहड़िया टोल प्लाजा के पास एक एसयूवी से करीब 19,250 जिंदा कारतूस और एक देसी पिस्तौल बरामद की गई थी, जबकि कुल मिलाकर इस मामले में 44,000 से अधिक (विभिन्न रिपोर्ट्स के अनुसार लगभग 44,000 से 45,000) जिंदा कारतूस और एक करोड़ रुपये से अधिक नकद जप्त किए गए हैं।

इस मामले में शशि प्रकाश (पटना), रवि रंजन सिंह (शेखपुरा), विजय कालरा और कुश कालरा (कुरुक्षेत्र) सहित कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है. यह सिंडिकेट हरियाणा से उत्तर प्रदेश और बिहार तक कारतूसों की तस्करी करता था. इस मामले में गिरफ्तार या संलिप्त बताए जा रहे कुछ आरोपियों (जैसे चंदन तिवारी और अभिषेक तिवारी) की सोशल मीडिया पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की वेशभूषा (यूनिफॉर्म) में तस्वीरें सामने आने के बाद बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव सहित अन्य विपक्षी नेताओं ने संघ की भूमिका और इतने बड़े पैमाने पर कारतूस मिलने पर सवाल उठाए हैं।

पढ़ें :- ‘सत्ता बदलकर अपने पिट्ठू बैठाना चाहते हैं कुछ लोग’, संघ प्रमुख भागवत का बयान चर्चा में
Advertisement