पटना। पटना की हॉट सीट बांकीपुर विधानसभा सीट गंवाने के बाद जहां बीजेपी में मंथन का दौर चल रहा है। तो वहीं इस हार के बाद जनता दल (यूनाइटेड) के मोकामा से विधायक अनंत सिंह भाजपा के खिलाफ हमला जारी रखे हुए हैं। पहले तो उन्होंने इतना ही कहा था कि जनता ने नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाया था और उनको हटाने से वो नाराज थी, लेकिन अब अनंत सिंह ने इससे एक कदम आगे बढ़ते हुए यह कह दिया है कि उनको (बीजेपी) को घमंड हो गया था। बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी की हार को लेकर पूछ गए सवाल के जवाब में अनंत सिंह ने अब कहा कि घमंड हो गया था कि कलकता, बंबई और विदेश जीत गए हैं।
पढ़ें :- अनुच्छेद 370 हटने के 7 साल पूरे: पीएम मोदी बोले-जम्मू-कश्मीर और लद्दाख की यात्रा में एक निर्णायक नया अध्याय शुरू हुआ
मोकामा विधायक अनंत सिंह यहीं नहीं रुके कहा कि ‘गठबंधन का मतलब क्या होता है? यहां तो घमंड था कि कलकत्ता जीत गए, विदेश जीत गए, बंबई जीत गए। देश भर में हालत खराब है बिहार ही नहीं सिर्फ। जनता ने नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाया था। अब बीच में कोई किसी को तो किसी को बना दे तो जनता को सुहावन नहीं लगेगा। जनता जिसको वोट देता है तो इंतजार करता है कि हमने इनको बनाया है। अब आप बीच में कभी इसको बना दीजिए तो कभी उसको बना दीजिए। अपने नाम पर लड़िए, मुख्यमंत्री जिसके नाम से लड़ा जाए वो मुख्यमंत्री रहे, चाहे कोई पार्टी के हो।’
JDU विधायक अनंत सिंह का दूसरा विस्फोट –
BJP को घमंड हो गया था कि कलकत्ता जीत लिए, विदेश जीत लिए…बांकीपुर और बिहार में ही नहीं, पूरे देश में अब भाजपा की स्थिति खराब है। जब नीतीश के नाम पर वोट लिए तो उन्हीं को CM रखते, नहीं तो चुनाव से पहले ही इस बदलाव की जानकारी दे देते#Bihar pic.twitter.com/EpmgaRDcre
— Dhiraj Singh (@dhirajvoice) August 4, 2026
पढ़ें :- भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने मेटा को दिया अल्टीमेटम,कहा-'तीन दिन में माफी मांगें जुकरबर्ग वरना हटा देंगे सेफ हार्बर सुरक्षा'
बता दें कि बांकीपुर विधानसभा सीट बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की सीट थी। नितिन नवीन इस सीट पर लगातार कमल खिला रहे थे। उनके राज्यसभा जाने के बाद ही इस सीट पर उपचुनाव की नौबत आई थी। इस उपचुनाव में बीजेपी के सामने जनसुराज के प्रत्याशी प्रशांत किशोर और राष्ट्रीय जनता दल की उम्मीदवार रेखा गुप्ता की चुनौती थी। बीजेपी ने नीरज सिन्हा को अपना उम्मीदवार बनाया था। चुनाव प्रचार में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन समेत पार्टी के कई छोटे-बड़े नेताओं ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी थी।
03 अगस्त को जब चुनाव परिणाम आए तो रिजल्ट ने सबको चौंका दिया। इस सीट पर पहली बार चुनाव लड़ रहे जनसुराज के प्रत्याशी प्रशांत किशोर ने जीत हासिल कर बीजेपी से यह सीट छीन ली। बीजपी के नीरज सिन्हा चुनाव परिणामों में दूसरे नंबर पर रहे थे। राजद प्रत्याशी की तो जमानत भी जब्त हो गई थी। बीजेपी की हार के बाद अनंत सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया में यह भी कहा था कि जनता के मन में यह बात बैठ गई थी कि नीतीश कुमार को हटाकर बीजेपी ने खिलवाड़ किया है।
इससे पहले अनंत सिंह ने क्या कहा था?
जेडीयू विधायक अनंत सिंह ने कहा था कि जनता के बीच यह मैसेज गया कि नीतीश कुमार को कुर्सी से हटा दिया गया है और इस बात से जनता दुखी थी। अनंत सिंह ने कहा था कि जनता में हवा उड़ा था कि भाजपा वालों ने नीतीश कुमार के साथ ऐसा किया है। हमलोगों ने नीतीश कुमार को वोट दिया है। ये लोग जब चाहते हैं तब किसी को ले आते हैं, किसी को हटा देते हैं। जनता को यह चीज अच्छी नहीं लगी कि हम किसी के नाम पर वोट दें और कोई किसी को बना दे। इन लोगों ने खिलवाड़ बना दिया है और जनता को खिलवाड़ पसंद नहीं है।’