भोजपुरी सिनेमा के बाद टीवी पर अपनी धाक जमाने वाली एक्ट्रेस मोनालिसा (Monalisa) की कुछ तस्वीरें इस वक्त सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं. जिसमें वो ट्रेडिशनल लुक में दिखी. भोजपुरी इंडस्ट्री की खूबसूरत अदाकारा मोनालिसा (Monalisa) अपनी एक्टिंग के साथ लुक्स को लेकर भी चर्चा में बनी रहती हैं.
Monalisa Saree Look: भोजपुरी सिनेमा के बाद टीवी पर अपनी धाक जमाने वाली एक्ट्रेस मोनालिसा (Monalisa) की कुछ तस्वीरें इस वक्त सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं. जिसमें वो ट्रेडिशनल लुक में दिखी. भोजपुरी इंडस्ट्री की खूबसूरत अदाकारा मोनालिसा (Monalisa) अपनी एक्टिंग के साथ लुक्स को लेकर भी चर्चा में बनी रहती हैं.
आपको बता दें, हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी कुछ बेहद खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं. जिनपर अब फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं. मोनालिसा (Monalisa) ने अपने लेटेस्ट फोटोशूट की ये खूबसूरत तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं. जो अब खूब सुर्खियां बटोर रही हैं.
इन तस्वीरों में मोनालिसा (Monalisa) सुर्ख लाल बनारसी साड़ी में कहर ढहाती हुई नजर आ रही हैं. एक्ट्रेस का ये अंदाज बेहद ही हसीन लग रहा है. मोनालिसा (Monalisa) ने अपना ये लुक खुले कर्ली बालों, सेटल मेकअप, माथे पर लाल बिंदी और मैचिंग चूड़ियों के साथ पूरा किया है.
View this post on Instagram
पढ़ें :- Rise and Fall 2 : शहजाद पूनावाला बने विजेता, ट्रॉफी के साथ जीते इतने लाख रुपये, जानें कौन बना फर्स्ट रनर-अप
मोनालिसा इन तस्वीरों में कैमरे के लिए एक से बढ़कर एक पोज दे रही हैं. एक्ट्रेस की ये अदाएं अब फैंस का दिल लूट रहे हैं. एक फोटो में मोनालिसा कैमरे की तरफ बैक करके पोज दे रही हैं. जिसमें एक्ट्रेस अपना कर्वी फिगर फ्लॉन्ट करती दिखी.
View this post on Instagram
पढ़ें :- कोरियन सिंगर ने गाया ‘लॉलीपॉप लागेलू,’ भोजपुरिया अंदाज देख झूम उठा IIT कानपुर का पूरा कैंपस
बता दें कि मोनालिसा ने अपना एक्टिंग करियर भोजपुरी सिनेमा से शुरू किया था. फिर एक्ट्रेस को बिग बॉस से असली पहचान मिली. इस शो में नजर आने के बाद एक्ट्रेस ने टीवी की दुनिया में कदम रखा और अपनी अलग धाक जमाई. एक्ट्रेस अभी तक कई हिट शोज में काम कर चुकी हैं.