HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Monsoon Alert : दक्षिण पश्चिम मानसून भारत में दी दस्तक, बंगाल की खाड़ी में पहुंचा

Monsoon Alert : दक्षिण पश्चिम मानसून भारत में दी दस्तक, बंगाल की खाड़ी में पहुंचा

Monsoon Alert : दक्षिण पश्चिम मानसून (Southwest Monsoon) भारत में दस्तक दे दिया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD)ने बताया कि इस समय यह बंगाल की खाड़ी (Bay of Bengal)  में पहुंच चुका है। मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक (Senior Scientist of the Meteorological Department) आरके जेनामणि (RK Jenamani) ने बताया कि यह तेजी से आगे की तरफ बढ़ रहा है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

Monsoon Alert : दक्षिण पश्चिम मानसून (Southwest Monsoon) भारत में दस्तक दे दिया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD)ने बताया कि इस समय यह बंगाल की खाड़ी (Bay of Bengal)  में पहुंच चुका है। मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक (Senior Scientist of the Meteorological Department) आरके जेनामणि (RK Jenamani) ने बताया कि यह तेजी से आगे की तरफ बढ़ रहा है। हवा का दबाव और रूख के साथ अन्य परिस्थितियां अनुकूल रहीं तो यह एक दो दिन में बंगाल की खाड़ी (Bay of Bengal) के पूर्वोत्तर इलाकों में दस्तक दे देगा।

पढ़ें :- Heavy Rain Alert : बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र, इन राज्यों में अगले दो दिन तक होगी मूसलाधार बारिश

मौसम विभाग (Meteorological Department)ने बताया कि इस समय दक्षिण पश्चिमी मानसून (Southwest Monsoon)  अंडमान निकोबार द्वीप समूह पर पूरी तरह से छा गया है। अंडमान के समुद्री सीमा और बंगाल की खाड़ी के पूर्वी इलाकों में भी यह आज पहुंच गया है। दक्षिण पश्चिमी मानसून (Southwest Monsoon)  इस समय 5 डिग्री उत्तर 80 पूर्व, से 17 डिग्री उत्तर 95 डिग्री पूर्व से उत्तर की तरफ बढ़ रहा है।

इसके साथ ही दक्षिण पश्चिम मानसून (Southwest Monsoon)  बेहतर स्थिति के कारण मालदीव की तरफ बंगाल की खाड़ी(Bay of Bengal)  में मानसून पहुंचा है। अगले तीन से चार दिनों में यह मानसून बंगाल की खाड़ी (Bay of Bengal)  में पूरी तरह से छा जाएगा। आपको बता दें कि जून से सितंबर की बीच एक विशेष स्थिति में होनी वाली वर्षा को ही मानसून कहा जाता है। इससे खरीफ की फसलों को बेहतर जल मिलता है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...