Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मुरादाबाद नजूल भूमि अवैध कब्जा मामला: डीएम, MDA VC के खिलाफ लोकायुक्त परिवाद

मुरादाबाद नजूल भूमि अवैध कब्जा मामला: डीएम, MDA VC के खिलाफ लोकायुक्त परिवाद

By टीम पर्दाफाश 
Updated Date

लखनऊ। आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने मुरादाबाद के सिविल लाइंस इलाके में एक निजी अस्पताल द्वारा अवैध कब्जा किए जाने के आरोपों के संबंध में यूपी के लोकायुक्त के सामने परिवाद प्रस्तुत किया है।

पढ़ें :- UP Rain Alert : यूपी में अगले 3 घंटों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी, इन जिलों में दिन में छाया अंधेरा

अपने परिवाद में उन्होंने कहा कि, उन्हें डीएम मुरादाबाद अनुज सिंह द्वारा एमडीए के उपाध्यक्ष को कथित रूप से भेजा एक पत्र प्राप्त हुआ है। इसके अनुसार ग्राम छावनी, तहसील मुरादाबाद के गाटा संख्या 470 का कुल क्षेत्रफल 4.95 एकड़ (20032 वर्ग मीटर) है जिसमें मात्र 2713 वर्ग मीटर फ्री होल्ड भूमि है और 17318 वर्ग मीटर भूमि सरकारी नजूल जमीन है। इस पर बिना डीएम के अनुमति के कोई कार्य नहीं हो सकता है।

उन्होंने कहा कि, प्राप्त जानकारी के अनुसार सिविल लाइंस क्षेत्र में डॉ मंजेश राठी द्वारा फर्जी एनओसी के माध्यम से एमडीए से नक्शा पास कर 6000 वर्गमीटर से अधिक नजूल भूमि पर तेजी से बहुमंजिली डीआरएम अस्पताल का निर्माण किए जाने के तथ्य सामने आने के बाद भी जिला प्रशासन द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है।

अमिताभ ठाकुर ने इसके लिए डॉ मंजेश राठी के साथ डीएम मुरादाबाद अनुज सिंह, एमडीए उपाध्यक्ष अनुभव सिंह और नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल सहित को जिम्मेदार बताते हुए लोकायुक्त से जांच और कार्रवाई का अनुरोध किया है

पढ़ें :- UP IAS Transfer : योगी सरकार ने 38 आईएएस अधिकारियों का किया तबादला, आठ जिलों के डीएम बदले, जानें किसको कहां मिली तैनाती?
Advertisement