Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Mumbai Local Train Accident: मुंबई के पास भीड़भाड़ वाली लोकल ट्रेन से गिरकर 3 यात्रियों की मौत, कई घायल

Mumbai Local Train Accident: मुंबई के पास भीड़भाड़ वाली लोकल ट्रेन से गिरकर 3 यात्रियों की मौत, कई घायल

By Abhimanyu 
Updated Date

Mumbai Local Train Accident: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में बड़ा ट्रेन हादसा हो गया है। छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से ठाणे के कसारा इलाके की ओर जा रही एक लोकल ट्रेन से गिरकर तीन यात्रियों की मौत हो गयी। अधिकारियों के अनुसार, आठ यात्री ट्रेन से गिरे हैं।

पढ़ें :- Jailer 2: रजनीकांत की फिल्म ने बॉर्डर 2 और हनुमान अंश को पछाड़ा, 700 करोड़ के करीब पहुंची कमाई

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, लोकल ट्रेन से गिरकर 3 लोगों की मौत हो गई है। यह ट्रेन क्षमता से ज्यादा सवारियों को लेकर जा रही थी। घटना मुंब्रा और दिवा रेलवे स्टेशन के बीच हुई है। हादसे के वक्त पुष्पक एक्सप्रेस और कसारा लोकल क्रॉस हो रही थीं। अधिकारियों का मानना है कि ज्यादा भीड़ होने के कारण यात्री दरवाजों पर लटक कर यात्रा कर रहे थे। इस दौरान हादसा हुआ। वहीं, घायलों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है।

हादसे पर सेंट्रल रेलवे की ओर से कहा गया, ‘ठाणे के मुंब्रा रेलवे स्टेशन पर CSMT की ओर जा रहे कुछ यात्री ट्रेन से गिर गए। दुर्घटना का कारण ट्रेन में अत्यधिक भीड़ माना जा रहा है। रेलवे प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंच गई है। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया जा रहा है। दुर्घटना की जांच शुरू हो गई है। घटना से लोकल सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं।’

सेंट्रल रेलवे के सीपीआरओ स्वप्निल धनराज नीला ने कहा, “मुंब्रा से दिवा जा रही लोकल ट्रेन में यात्रा कर रहे आठ लोग गिरने की घटना हुई है। कसारा जाने वाली लोकल ट्रेन के गार्ड ने इस घटना की सूचना दी। इन लोगों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। यह घटना डाउन/फास्ट लाइन पर मुंब्रा-दिवा रेलवे स्टेशनों के बीच हुई। कसारा से आने वाली लोकल ट्रेन के फुटबोर्ड पर यात्रा कर रहे लोग और इसी तरह सीएसएमटी की ओर जाने वाली ट्रेन में यात्रा कर रहे लोग एक-दूसरे से टकरा गए और गिर गए।”

पढ़ें :- यूपी में वाल्मीकि जयंती पर सार्वजनिक अवकाश की घोषणा, सोमवार को बंद रहेंगे स्कूल-कार्यालय
Advertisement