टीवी के पॉपुलर शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में नजर आने वाली बबीता जी यानि मुनमुन दत्ता एक बार फिर अपने लुक को लेकर सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. दरअसल एक्ट्रेस लेटेस्ट तस्वीरों में प्रिंसेस लुक में दिखी . जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं.
Munmun Dutta Hot Pic: टीवी के पॉपुलर शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में नजर आने वाली बबीता जी यानि मुनमुन दत्ता (Munmun Dutta) एक बार फिर अपने लुक को लेकर सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. दरअसल एक्ट्रेस लेटेस्ट तस्वीरों में प्रिंसेस लुक में दिखी . जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं.
मुनमुन दत्ता ने ये तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं. जिसमें एक्ट्रेस बेहद ग्लैमरस और खूबसूरत लुक में नजर आ रही हैं. दरअसल मुनमुन तस्वीरों में प्रिंसेस लुक में दिलकश फोटोशूट करवाती हुई दिखाई दे रही हैं. उनकी एक-एक तस्वीर फैंस का दिल लूट रही है.
Instagram पर यह पोस्ट देखें
पढ़ें :- Rise and Fall 2 : शहजाद पूनावाला बने विजेता, ट्रॉफी के साथ जीते इतने लाख रुपये, जानें कौन बना फर्स्ट रनर-अप
मुनमुन ने ब्लू कलर का ऑफ शोल्डर शिमरी गाउन पहना हुआ है. एक्ट्रेस ने अपना हेयरस्टाइल भी प्रिंसेस जैसा बनाया. एक्ट्रेस ने अपना लुक गले में डायमंड नेकलेस, मैचिंग ईयररिंग्स और एक ब्लू स्टोन वाली रिंग पहनकर पूरा किया है.
Instagram पर यह पोस्ट देखें
हर तस्वीर में मुनमुन का एक अलग पोज देखने को मिल रहा है. तस्वीरें शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में ब्लू हार्ट वाली दो इमोजी बनाई. वर्कफ्रंट की बात करें तो मुनमुन दत्ता पिछले कई सालों से टीवी के कॉमेडी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ से जुड़ी हुई हैं. जिसमें वो बबीता जी का किरदार निभाती हैं.