HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. जीवन मंत्रा
  3. Murmure Benefits : मुरमुरे खाने के ये हैं अद्भुत फायदे, वजन ही नहीं हाई बीपी भी करते हैं कंट्रोल

Murmure Benefits : मुरमुरे खाने के ये हैं अद्भुत फायदे, वजन ही नहीं हाई बीपी भी करते हैं कंट्रोल

मुरमुरे काफी हल्के और कुरकुरे होते हैं। मुरमुरे खाने के शौकीनों की कमी नहीं है। इसका इस्तेमाल खासकर भेलपूरी, झालपूरी आदि में किया जाता है। आपको बता दें कि ये केवल स्वाद में ही नहीं, बल्कि सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होते हैं। इसमें प्रोटीन, आयरन, पोटैशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसे खाने से शरीर को एनर्जी भी मिलती है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। मुरमुरे काफी हल्के और कुरकुरे होते हैं। मुरमुरे खाने के शौकीनों की कमी नहीं है। इसका इस्तेमाल खासकर भेलपूरी, झालपूरी आदि में किया जाता है। आपको बता दें कि ये केवल स्वाद में ही नहीं, बल्कि सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होते हैं। इसमें प्रोटीन, आयरन, पोटैशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसे खाने से शरीर को एनर्जी भी मिलती है। ये वजन कम करने में भी मदद करते हैं। इसके और भी कई बड़े फायदे हैं। तो आइए जानते हैं, मुरमुरे सेहत के लिए कैसे फायदेमंद है?

पढ़ें :- Low BP की समस्या बन सकती है हार्ट अटैक या स्ट्रोक का कारण, छुटकारा पाने के लिए करें ये उपाय

वजन कम करने में मददगार
मुरमुरे में कैलोरी की मात्रा काफी कम होती है। इसे आप वेट लॉस जर्नी में आसानी से शामिल कर सकते हैं। वजन घटाने के लिए यह शानदार स्नैक्स साबित हो सकता है। ये स्वाद में बेहतरीन होने के साथ वजन को कंट्रोल करने में भी मदद करते हैं।

हाई बीपी कंट्रोल करे
सादे मुरमुरे में सोडियम की मात्रा कम होती है। यह अन्य स्नैक्स की तुलना में हेल्दी साबित हो सकता है। जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है, उन्हें अपनी डाइट में स्नैक्स के रूप में मुरमुरे जरूर खाना चाहिए। इससे हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल होने में मदद मिलती है।

इम्यूनट सिस्टम करता है मजबूत 
मुरमुरे एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं। ये इम्युनिटी बढ़ाने में मदद कर सकते हैं। जिससे आप कई तरह की बीमारियां और संक्रमण से बच सकते हैं।

पाचन  दुरुस्त करे
मुरमुरे पेट से जुड़ी समस्या को कम करते हैं। अगर आप सीने में जलन, सूजन, दस्त, ऐंठन आदि से परेशान हैं, तो मुरमुरे इन समस्याओं को दूर कर सकते हैं। जिन लोगों को कब्ज की समस्या है, उन्हें मुरमुरे जरूर खाना चाहिए।

पढ़ें :- Food Warnings: खराब खाने से हर साल 60 करोड़ लोग हो रहे बीमार; 4 लाख से ज्यादा मौतें

हड्डियों को स्वस्थ रखे
मुरमुरे फाइबर, कैल्शियम और आयरन भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। ये पोषक तत्वों का खजाना होते हैं। जो हड्डियों को मजबूती प्रदान करते हैं।

स्किन के लिए फायदेमंद
मुरमुरे सेहत के अलावा स्किन के लिए भी फायदेमंद होते हैं। ये स्किन से जुड़ी समस्या को कम करने में मदद करते हैं। इसमें विटामिन-बी पर्याप्त होता है, जो स्किन प्रॉब्लम को दूर करने में मददगार है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...