1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. Muskaan Rajput ने हर्षद अरोड़ा से की सगाई, तस्वीर पोस्ट कर फैंस को दी हैप्पी न्यूज़

Muskaan Rajput ने हर्षद अरोड़ा से की सगाई, तस्वीर पोस्ट कर फैंस को दी हैप्पी न्यूज़

'बेइंतहा' शो से अपने करियर की शुरुआत करने वाले एक्टर हर्षद अरोड़ा छोटे पर्दे के फेमस स्टार हैं। आखिरी बार हर्षद को स्टार प्लस के पॉपुलर शो 'गुम है किसी के प्यार में' देखा गया था। अब एक्टर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं।

By आराधना शर्मा 
Updated Date

मुंबई : ‘बेइंतहा’ शो से अपने करियर की शुरुआत करने वाले एक्टर हर्षद अरोड़ा छोटे पर्दे के फेमस स्टार हैं। आखिरी बार हर्षद को स्टार प्लस के पॉपुलर शो ‘गुम है किसी के प्यार में’ देखा गया था। अब एक्टर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। दरअसल, हाल ही में हर्षद अरोड़ा ने अपने फैंस को एक बड़ी खुशखबरी दी है। एक्टर जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।

पढ़ें :- Dhurandhar The Revenge : रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' जानें कब होगी OTT पर रिलीज, फिल्म की स्ट्रीमिंग डेट आई सामने

उन्होंने हाल ही में अपनी गर्लफ्रेंड मुस्कान राजपूत संग सगाई कर ली है, जिससे जानकारी उन्होंने एक पोस्ट शेयर करके अपने फैंस को दी। वैलेंटाइन डे के खास दिन पर हर्षद अरोड़ा और उनकी गर्लफ्रेंड मुस्कान राजपूत ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट के साथ ही दोनों ने यह खबर साझा दी कि उन्होंने सगाई कर ली है। पोस्ट में दोनों ने एक खूबसूरत तस्वीर भी शेयर की है।


तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘एक साथ अगला कदम उठाते हुए, ‘एंगेज्ड’। अब हर्षद के फैंस उन्होंने सोशल मीडिया पर बधाई दे रहे हैं। हर्षद अरोड़ा की पोस्ट पर सिर्फ सेलेब्स ही नहीं, बल्कि उनके चाहने वाले फैंस भी उन्हें बधाइयां दे रहे हैं। दोनों की तस्वीर देख कर एक यूजर ने लिखा, ‘नए जोड़े को ढेर सारी बधाइयां और प्यार’। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, ‘बधाई हो हर्षी’।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...